पटना की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका को तो आप भली भांति जानते और पहचानते होंगे, हाल ही में कुछ दिन पहले नगर निगम ने उनका ठेला उठा लिया था जिसके बाद प्रियंका ने रोते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमे उन्होंने शासन को खरी खोटी सुनाई और वह वीडियो काफी वायरल भी हुई। बता दे की प्रियंका की मदद के लिए अब एक्टर सोनु सूद आगे आये है और ट्विटर पर प्रियंका का वीडियो शेयर किया है।

चलिए सबसे पहले जानते है की प्रियंका ने वीडियो में क्या कहा है-

आप सब तो मुझे जानते ही होंगे सो कॉल्ड ग्रेजुएट चाय वाली हद भूल गए थे अपना मुझे क्या पता था मुझे लगा की बिहार में हम कुछ अलग कर रहे है तभी तो आप लोग सपोर्ट कर रहे थे, लेकिन हम अपना हद भूल गए थे ये बिहार है यहाँ लड़कियों की औकात किचन तक सिमित रहती है होना भी चाहिए। यहाँ पटना में बहुत सारा इल्लीगल कार्ट लगता है इललीगल काम होता है शराब बेचा जाता है। लेकिन सिस्टम एक्टिव नहीं होता। कोई लड़की अगर अपना बिज़नेस कर रही है तो उसे बार बार परेशान किया जाता है। लेकिन हद भूल गए थे अपना मेरी औकात बस चूल्हा चौका  करना है शादी करके अपने घर जाना,  बिज़नेस करना तो मेरा अधिकार ही नहीं। जब मुझे नगर निगम के कमिशनर सर से परमिशन मिला की हम वहा कुछ दिन के लिए लगा सकते है तो बार बार मेरा कार्ट बिना बताए कैसे उठा लिया जाता है। हर मन गए हम जिन लोगो ने मेरा फ्रेंचाइचिज बुक किया है उनके पैसे वापस करने जा रही हूँ कम्पनी बंद करने जा रहे है घर जा रहे है थैंक्यू नगर निगम, थैंक्यू बिहार के सिस्टम आपलोगो ने मेरी औकात दिखा दी, लड़की हो घर में रहो।

सोनू सूद ने शेयर किया ग्रेजुएट चाय वाली का वीडियो, मदद के लिए आये आगे

सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से ग्रेजुएट चाय वाली का वीडियो शेयर किया है और उन्होंने लिखा है कि प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। उन्होंने आगे लिखा है कि बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते है।
बिहार से आज नई ट्रेन का परिचालन शुरू, रूट बिहार झारखंड प. बंगाल ओड़िशा आंध्रप्रदेश तमिलनाडु

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *