बिहार के रेल यात्रीयो को एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सौगात, रेलवे ने ट्वीट करके दी जानकारी, देखे पूरा शेड्यूल

बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

बिहार से रेल यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी  है पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार को दिया एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सौगात। जानकारी के लिए आपको बता दे की पूर्व मध्य रेलवे ने अपने ऑफिसियल  ट्विटर हैंडल के द्वारा ये जानकारी दी है। रेलवे के जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का  परिचालन  बिहार के दानापुर जंक्शन  से SMV बेंगलुरु जंक्शन  के लिए  हो रहा है।  इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों जैसे उ.प्रदेश , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र  के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी , क्योकि यह गाडी बिहार से खुलकर  उ.प्रदेश , म.प्रदेश , महाराष्ट्र को होते हुए SMV बेंगलुरु को जाएगी।

गाडी संख्या 03253 स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से   बिहार के दानापुर से  प्रत्येक सोमवार को  शाम 6 :10 बजे  से रवाना होगी तथा प्रयागराज  , जबलपुर  , नागपुर के रास्ते  होते हुए बुधवार की शाम 6:10  बजे बंगलुरु पहुंचेगी।

दूसरी गाडी SMV बेंगलुरु – दानापुर स्पेशल ट्रेन

तथा दूसरी ट्रेन जिसकी गाडी संख्या 03254 , यह गाडी SMV बेंगलुरु से दानापुर को जाएगी।  यह गाडी कर्नाटक के बेंगलुरु जंक्शन से रवाना होगी तथा विजयवाड़ा , नागपुर , इटारसी , जबलपुर, प्रयागराज के रास्ते होते हुए बिहार राज्य के दानापुर जंक्शन पहुंचेगी।  यह गाडी SMV  बेंगलुरु जंक्शन से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7:15 बजे से  रवाना होगी तथा तीसरे दिन सुबह 4:10 बजे दानापुर जंक्शन पहुंचेगी।

कब से कब तक चलेगी यह स्पेशल  ट्रैन

यह स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक ही चलेगी। वही वापसी में यह ट्रेन 24 नवंबर से शुरू होगी और 15 दिसंबर तक इसका परिचालन होगा।

स्पेशल ट्रेन में बोगियों की संख्या

जहा तक बोगियों की संख्या का बात है, तो आपको बता दे की इसमें  2 AC  के बोगी 1 , 2 AC  के 3 बोगी , स्लीपर 12 तथा सामान्य श्रेणी के 6 बोगी होगी

बिहार से आज नई ट्रेन का परिचालन शुरू, रूट बिहार झारखंड प. बंगाल ओड़िशा आंध्रप्रदेश तमिलनाडु

Leave a Comment