सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका सामने आ रहा है, भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम के तहत कुल 650 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया गया है, हालांकि इसके लिए आवेदक के पास डिसिप्लिन में BE/BTECH बीटेक की डिग्री मांगी जा रही है, और अगर आपके पास GATE 2021/2022/2023 का स्कोर कार्ड है तो आप भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम के तहत एग्जीक्यूटिव ट्रेनिं के पद पर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदो पर होगी भर्ती 

भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम के द्वारा भरे जाने वाले पद कुछ इस प्रकार हैं, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 325, मैकेनिकल 123, केमिकल 50, विद्युत 57, इलेक्ट्रॉनिक्स 25, इंस्ट्रूमेंटेशन 25, सिविल 45 यह भरे जाने वाले पदों की संख्या है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 28 अप्रैल 2023 तक का समय दिया गया है इससे पहले आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, चयन की प्रक्रिया तथा इंटरव्यू 5 से 17 जून 2023 के बीच होने की संभावना है।

जानिए क्या होनी चाहिए आपकी शैक्षणिक योग्यता 

शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से BE/BTECH की डिग्री और वैद्य GATE 2021/2022/2023 कायको कार्ड होना अनिवार्य किया गया है।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.