IPL2023-KKR के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने जड़ दिए 5 बॉलों पे 5 छक्के, बना दिया यह खतरनाक रेकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने वह करनामा करके दिखाया है जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आपको बता दे कि, रविवार 9 अप्रैल को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता और गुजरात टाइटन के बीच खेले गए मुकाबले में आखरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाया है। रिंकू सिंह की चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है। देखिए वीडियो

दरअसल आपको बता दे कि, कोलकाता नाइट राइडर्स को आखरी ओवर में 29 रनों की आवश्यकता थी। स्ट्राइक पर उमेश यादव थे, गुजरात के तरफ से यस दयाल लास्ट ओवर फेकने आये थे। उमेश यादव ने 1 रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दे दिया। जिसके बाद 5 बॉल में 28 रनों की जरूरत थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने एक के बाद एक लगातार पांच गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए और गुजरात की टीम देखती ही रह गई। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पहली बार आईपीएल के आखरी ओवर में इतने रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें छह छक्का और एक चौका शामिल रहा।

यहाँ देखिये वीडियो

https://platform.twitter.com/widgets.js

Leave a Comment