सफल रहा ऑपरेशन “DOST” भारत लौटा पूरा टीम पूरे विश्व से मिल रही प्रसंशा

तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद राहत बचाव का काम वहां जोरों शोरो से चल रहा है। इसी दौरान मदद करने गई भारतीय टीम लगभग 13 दिनों बाद भारत वापस लौट आई है। साथ ही इस मिशन की विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर प्रशंसा भी की है। देखिए ये तस्वीरें…

हिंडन वायु सेना स्टेशन गाजियाबाद स्थित भारतीय सेना की मेडिकल टीम और एनडीआरएफ टीम ‘ऑपरेशन दोस्त’ को सफलता पूर्वक करके वापस लौट आई है।

इस ऑपरेशन के तहत भारत ने तुर्की की भूकंप के बाद आई त्रासदी से हर संभव मदद की है।

13 दिनों तक चले इस बचाव अभियान में 151 जवानों और श्वान दस्तों की 3 टीमों ने भूकंप प्रभावित तुर्की की मदद की।

भारतीय सेना की इस मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके सेना के अधिकारियों और जवानों की जमकर प्रशंसा की, साथ ही मदद करने के कारण भारत की भी तारीफ की।

UNDOF पर बेस्ड जवानों की एक टीम राशन, चिकित्सा आपूर्ति, कपड़े भारत सरकार, UNDOF और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से भेजी गई थी।

इस ऑपरेशन के तहत तुर्की में फंसे कई लोगों की मदद की गई, साथ ही उनका मेडिकल ट्रीटमेंट भी किया गया।

राहत साम्रगी को सीरिया के शहर अलेप्पो तक पहुंचाया गया, जिसके बाद वहां से ये राहत सामग्री स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को सौंप दी गई।

भारतीय सेना के इस ऑपरेशन के बाद देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारत की दरियादिली की मिशालें दी जा रही हैं।

साभार : ONEINDIA HINDI

Leave a Comment