MBA चायवाला ने ख़रीदा Mercedes-Benz SUV कार, कीमत 90 लाख रूपये, तस्वीरें हुई वायरल

देश और दुनिया में मशहूर प्रफुल्ल बिल्लौर को लोग MBA चायवाला के नाम से जानते हैं। इनके लाइफ की कहानी तो लगभग सभी सुन चुके होंगे। प्रफुल्ल बिल्लौर ने हाल ही में एक नई कार खरीदा है जिसके चलते वह चर्चा में आ गए है क्योकि यह कार कोई साधारण कार नहीं है आइये जानते है।

 MBA चायवाला ने ख़रीदा Mercedes-Benz SUV कार, कीमत 90 लाख रूपये

दरअसल आपको बता दे कि प्रफुल्ल बिल्लौर ने हाल ही में एक नई चमचमाती Mercedes-Benz SUV कार खरीदा है। जिसकी कीमत 90 लाख रूपये से अधिक है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दिया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख से अधिक फोल्लोवेर्स है। जैसे ही उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया, वह तेजी से वायरल हो गया, कई लाख लोगों ने उस वीडियो को देखा और तरह तरह के कमेंट किया। एमबीए चायवाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा ” कड़ी मेहनत का नतीजा है यह हमारी प्रेरणा शक्ति का वसीयतनामा अब हम हमारे ब्रांड न्यू मर्सिडीज़ GLE 300d के साथ अपनी साहसिक भावना को उजागर करने के साथ-साथ सड़कों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम है, हम ऐसी यादें बनाने के लिए तैयार है जो जीवन भर हमारे साथ रहेंगी”.

Mercedes-Benz SUV कार की खासियत

आपको बता दें कि SUV में 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स है डीजल इंजन वाली यह कार 225 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से चलने में सक्षम है।रिपोर्ट के अनुसार यह कार सिर्फ 7.2 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

MBA चाय वाला की कहानी 

MBA चाय वाला के नाम से मशहूर है इन्होने एक छोटा धंधा चाय बेचने का किया था चाय बेचकर ही वह आज करोड़पति बन गए हैं इनकी लाइफ की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इनका जन्म 14 जनवरी 1996 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। एमबीए का छात्र होते हुए भी उन्होंने चाय का बिजनेस शुरू किया जिसके वजह से आज उन्हें एमबीए चायवाला कहा जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे कि MBA चायवाला का टर्नओवर करीब 5 से 6 करोड़ रुपए है। पूरे देश में दूसरा सबसे ज्यादा मशहूर चायवाला है।

MBA चाय वाला के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लौर का जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ लिख कर एक अच्छी नौकरी करें। पिता के कहने पर प्रफुल्ल ने CAT तथा और कई परीक्षाओं की तैयारी करने में जुट गया। लगातार मेहनत करने के बाद भी तीन बार कैट की परीक्षा में असफल हो गया। उसके बाद वह उदास रहने लगे और सोचने लगे कि आगे क्या होगा।परीक्षा में असफल होने के चलते 2 से ढाई साल मैकडॉनल्ड कंपनी में जॉब करना शुरू किया। उन्हें रिपोर्ट के अनुसार MBA चाय वाला मात्र ₹35 में मैकडॉनल्ड कंपनी में जुड़े और लगभग 4 सालों तक इसी कंपनी से जुड़े रहे और अनुभव प्राप्त किया।

जॉब करने के दौरान वह हमेशा सोचते थे कि क्यों ना अपना बिजनेस शुरू करू, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि किस चीज का बिजनेस किया जाए। फिर उनके मन में चाय बेचने का ख्याल आया। हालंकि यह फैसला उनके लिए बहुत मुश्किल था क्युकी इंग्लिश बोलने वाला लड़का के लिए चाय बेचने तो काम इतना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने चाय बेचने का धंधा सोच लिया और घर से बर्तन उठाकर रोड के किनारे ठेला लगाकर कई महीनों तक करने के बाद अपने काम में मन लग गया। लोग क्या कहेंगे इस बात को छोड़कर चाय का व्यापार खुले मन से शुरू कर दिया और फिर धीरे धीरे बिज़नेस  चलने लगी उचाई छूने लगी और आज वह करोड़ पति है।

 

Leave a Comment