कुछ दिन पहले हार्दिक पंड्या और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में मिले थे, उस समय हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक बाइक पर बैठे हुए तस्वीर शेयर किया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आइये जानते है।
आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हाल ही में रांची पहुंचे थे। जिसके दौरान राज्य में एंट्री करने के साथ ही वह सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात किया। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की विंटेज बाइक के साथ कुछ तस्वीरें भी हार्दिक ने खींचवाया। उन तस्वीरों को हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से डाला था जिसके बाद काफी वायरल हुआ था। लाखो लोगो ने लाइक और शेयर किया था।
वायरल हुई धोनी और हार्दिक पंड्या की तस्वीरें
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या की किससे क्रिकेट के गलियारों में काफी मशहूर है। अक्सर उन दोनों की मस्ती की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। हार्दिक पंड्या ने धोनी के साथ रांची में बिताए कुछ पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए हार्दिक पंड्या ने लिखा था कि” शोले 2 का दूसरा भाग जल्द आने वाला है”.
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के तरफ से खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तो उन्होंने संयास ले लिया है लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग अब नहीं हुई है। फैंस को आईपीएल का इंतजार रहता है। जब भी महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड में उतरते हैं तो पूरा स्टेडियम धोनी धोनी से गूंज उठता है।
31 मार्च को आमने सामने होंगे हार्दिक और धोनी
आई पी एल 2023 की शुरुआत अगले महीने से होने वाली है इसके लिए बीसीसीआई नहीं सेड्यूल भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि आई पी एल 2023 सीजन की शुरुआत गुजरात और चेन्नई सुपर किंग के बीच पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। इस बार महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या आमने सामने होंगे। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आई पी एल 2030 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब बस इंतजार है कि कब वह समय आएगा।