बिहार में 10 प्रकार के भूमि विवादों का एक ही जगह होगा निपटारा, जानिए तरीक़ा और गाइडलाइन

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा आम लोगों के लिए एक विशेष सूचना जारी की गई है। यह सूचना बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम 2009 से संबंधित है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति भूमि विवादों के निराकरण के लिए उप समाहर्ता भूमि सुधार के कार्यालय में कुछ खास तरह के समस्याओं के निपटारे के लिए आवेदन कर सकता है।

यह है अधिकारिक सूचना

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विभिन्न प्रकार के समस्याओं की सूची जारी की है। जो निम्न प्रकार से हैं

सक्षम प्राधिकार के द्वारा बंदोबस्त या आवंटित किसी भूमि या उसके अंश से बेदखली।

अनधिकृत तथा गैर कानूनी बेदखली के न्याय निर्णय के उपरांत वैध बंदोबस्ती धारी या आवंटी के पक्ष में दखल पुनः स्थापित करना।

किसी वैध सुयोग्य बंदोबस्ती धारी या आवंटी की आशंकित बेदखली।

रयत भूमि से संबंधित ऊपर अंकित तीनों बिंदुओं में से कोई भी।

भूखंड का विभाजन।

मानचित्र सर्वे मानचित्र सहित स्वतचाधिकार अभिलेख में की गयी प्रविष्टि में संशोधन।

किसी व्यक्ति के अधिकारों का प्र्ख्यापन।

अनधिकृत संरचना या निर्माण।

सक्षम प्राधिकार में न्यायिक विचारधीनता के दौरान अंतरण।

बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग के द्वारा समय-समय पर जरूरी सूचना जारी की जाती है,  पिछले महीने 28 नवंबर को के द्वारा भूमि से संबंधित विशेष सूचना जारी की गई थी उल्लेख भी हमारे द्वारा किया गया है, यह पढ़ें ज़मीन के नापी से सम्बंधित आवश्यक सूचना

Leave a Comment