कैसा रहेगा नया साल 2023, यहाँ जानिए बारह राशियों का हाल, किसके द्वार आएँगी खुशियाँ, कब खुलेगी आपकी किस्मत

नया साल आने वाला है और आपके मन में कई तरह के सवाल आते होंगे कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा। क्या ख़ुशी आपके दरवाजे आएगी या नहीं। यहाँ हम आपको अलग-अलग विद्वान पंडितो के द्वारा बताये गए राशिफल को आपके साथ शेयर करने जा रहे है। आइये जानते सभी राशियों के बारे में-

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए नववर्ष 2023 पिछले साल 2022 की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आने वाला नया साल धन की दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। लेकिन जातकों को कुछ क्षेत्रों में परेशानी भी हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए नया साल 2023 व्यापारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा, नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी इसकी संभावना भी काफी अधिक है। वृषभ राशि के जातकों के लिए शेयर बाजार में जोखिम न ले इस की सलाह दी गई है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो नया साल पराक्रम से भरा हुआ रहने वाला है वर्ष के शुरुआती माह में भागदौड़ की संभावना अधिक है लेकिन समय के साथ-साथ सब ठीक भी हो जाएगा। राशिफल के अनुसार वर्ष के दूसरे और तीसरे माह में सफलता मिलेगी इसकी संभावना भी काफी अधिक है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2023 मिलाजुला रहेगा जनवरी माह में शनि ग्रह अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिसकी वजह से दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं, इसलिए उन्हें साल के शुरुआत में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेकिन समय के साथ कर्क राशि के जातकों को परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व नव वर्ष 2023 की शुरुआत में निखरा हुआ रहेगा सलाह दी जाती है कि बोलते वक्त संयम रखें राशिफल के अनुसार जैसी छवि सार्बजनिक क्षेत्र में बनाएंगे उसी के अनुरूप उन्हें फल मिलेगा और वही व्यवसाय में वृद्धि होने के योग मई-जून में बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि की बात करें तो साल 2023 थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। उन्हें इस वर्ष आर्थिक, व्यवसायिक और घरेलू संबंधित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है धन संबंधित कोई भी जोखिम लेने से पहले सोच विचार जरूर कर लें। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी इसकी योग बन रहे है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए नया साल 2023 बहुत ही लाभदायक रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए लाभदायक साबित होगा साथ ही नए साल में आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं लेकिन सलाह दी जाती है कि माता की सेहत का ध्यान अवश्य रखें अगस्त और दिसंबर के बीच जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया साल शुभ और फलदाई रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, किंतु ध्यान रखें इसका गलत प्रयोग करने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन मुताविक नौकरी भी मिलने के योग बन रहे है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को नव वर्ष 2023 आनंदमय रहने वाला है। नए साल में उनकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की अधिक संभावना अधिक है लेकिन साल के बीच में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है इसलिए इस बीच थोड़ा सतर्क रहें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए नया साल 2023 मिलाजुला रहने वाला है वर्ष के शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है इसलिए सतर्क रहें। लाभ और हानि का तालमेल एक साथ बना रहेगा ,साल के बीच में विदेश जाने के योग बन रहे हैं धन से जुड़ी समस्याएं भी कुछ समय के लिए परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल की शुरुआत में ही दिनचर्या में सुधार आएगा। जनवरी माह के आरंभ में ही किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेंगी। परंतु धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगा। फरवरी से अप्रैल माह के बीच जातकों को मनचाहा परिणाम प्राप्त ना होने के कारण मन उदास रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए नया साल ज्ञान अर्जित करने वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह लग्न में गोचर करने के कारण जातक को पद प्रतिष्ठा मान-सम्मान आध्यात्मिक सुख प्रदान करेंगे। जनवरी माह से अप्रैल माह तक विद्यार्थियों के लिए विशेष फलदाई रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा और सर्वोत्तम प्रदर्शन के योग्य है।

Leave a Comment