भारतीय कंपनी Fire Boltt ने लॉन्च किया दो नई स्मार्टवॉच, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स, कीमत सिर्फ इतना

स्मार्टवॉच खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है, बता दे कि Fire Boltt भारतीय कंपनी ने कुछ समय पहले अपनी 4 नई स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं कंपनी ने Stardust और Dagger के नाम से दो नए स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया है। आइए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Fire Boltt Stardust और Dagger स्मार्टवॉच के फीचर्स

Fire Boltt Stardust– इसमें 1.95 इंच की एचडी डिस्पले दिया गया है, इसमें 320×385 पिक्सेल पर रेज्योलूशन है, यह डिस्प्ले आयताकार(रैक्टेंगुलर) डायल मिलता है। इसमें कॉलिंग फीचर भी दिया गया है और इसके लिए इसमें इनबिल्ट डायनेमिक माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है। स्मार्ट वॉच में 108 स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ सूट में SpO2 मॉनिटरिंग और डायनेमिक हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। Stardust स्मार्ट वॉच रोज गोल्ड, ग्रे और ब्लैक जैसे कलर में लॉन्च किया गया है।

Fire Boltt Dagger-1.43 इंच की स्क्रीन ऑलवेज ऑन अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस घड़ी में गोल्ड आयल के साथ 466×466 पिक्सेल रेज्योलूशन दिया गया है। इसमें 400mAh की बैटरी दी गई है। ग्राहकों को इसमें 45 दिनों का रन टाइम और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसके अलावा घड़ी में हेल्थ सूट भी है। जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर, spo2 मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और बृज ट्रेनिंग जैसे फीचर्स दिया गया है, यह स्मार्ट वॉच ब्लैक, ग्रे और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। स्मार्ट वॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर अपडेट और ट्रेनिंग मोड दिए गए हैं दोनों स्मार्ट वॉच को कंपनी ने और डस्ट प्रूफ बनाया है इसके लिए ip68 की रेटिंग दी गई है।

कीमत और उपलब्धता

आपको बता दें Fire Boltt Stardust की कीमत कंपनी ने 2499 रुपए रखा है और Fire Boltt Dagger की कीमत 3499 रूपये रखा है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट ऐमजॉन और आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Leave a Comment