देवघर से अब हर रोज मिलेगी कोलकाता और दिल्ली की फ्लाइट, देखें पूरी टाइमिंग और कीमत

जून महीने के शुरुआत होते ही देवघर एयरपोर्ट विमान सेवा में बदलाव किए गए हैं जिसके तहत देवघर से रांची के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में कुछ बदलाव किया गया है। आपको बता दें देवघर एयरपोर्ट से हर दिन कोलकाता और दिल्ली के लिए फ्लाइट होंगी। वही पटना और रांची के लिए हर दूसरे दिन फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इंडिगो प्रबंधन ने इसकी जानकारी जारी की है। इंडिगो प्रबंधन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार देवघर से पटना के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेंगे। जबकि देवघर से रांची जाने के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उड़ान भरेंगे। वैसे दोनों फ्लाइट के समय में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।

समय में नहीं किए गए कोई बदलाव

देवघर एयरपोर्ट से पटना और रांची पहुंचने में मात्र 1 घंटे का समय लगता है। पटना के लिए देवघर एयरपोर्ट से दिन के 11:15 पर फ्लाइट रहती है जो कि 12:15 पर पटना पहुंचाती है। इसी तरह से पटना एयरपोर्ट से फ़लाइट 12:35 पर उड़ान भरकर 1:35 पर देवघर एयरपोर्ट पहुँचाती है। वही देवघर से रांची जाने के लिए फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट से शाम 4:45 बजे उड़ान भरती है जो कि रांची एयरपोर्ट 5:40 पर पहुंचाती है। रांची एयरपोर्ट से दोपहर 3:25 पर उड़ान भर कर 4:25 पर फ्लाइट देवघर पहुंचती है। इसके अलावा आपको बता दें जल्द ही देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु समेत अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कितना होगा किराया

अगर आप देवघर से पटना जाते हैं तो इसके लिए आप की फ्लाइट की टिकट 5 से ₹6000 में बुक हो जाएगी। वही देवघर से रांची जाने के लिए फ्लाइट लेते हैं तो आपका ₹9000 खर्च होगा। इसके साथ ही देवघर से कोलकाता जाने के लिए आपको 8 से ₹9000 देने होंगे। देवघर से दिल्ली जाने के लिए आप 6000 में टिकट बुक करवा सकते हैं।

Leave a Comment