लाखों युवा दिलों में राज करने वाले अरविंद अकेला कल्लू ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि भोजपुरी संगीत से की थी, आज यह कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनेता के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं।

भोजपुरी गाने से फिल्म इंडस्ट्री डेब्यू करने वाले अरविंद अकेला आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, एक सिंगर और अभिनेता के रूप में अरविंद अकेला नहीं एक बड़ी पहचान हासिल कर ली है।

जिस प्रकार भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव तथा खेसारी लाल यादव के फॉलोअर हैं उसी प्रकार अरविंद अकेला के फ़ैन की संख्या लाखों में है। अरविंद अकेला को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के नाम से भी जाना जाता है।

बहुत कम फ़ैन्स को ही पता है अरविंद अकेला की पत्नी का नाम, अरविंद अकेला की पत्नी शिवानी पांडे है, हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं, इनकी शादी बीते महीने 26 जनवरी 2023 को संपन्न हुई है।

कई बार अरविंद अकेला के साथ निशा दुबे की फोटो देख लोग यह समझ लेते हैं कि अरविंद अकेला की पत्नी निशा दुबे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है। अब कई सूत्रों से पता चल रहा है कि अरविंद अकेला की पत्नी शिवानी पांडे भी फिल्मों में डेब्यू कर सकती है।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.