गोरखपुर-कार्तिक पूर्णिमा के अवसर चलेंगी 80 मेला स्पेशल बसें, देखिये जारी हुवा रूट, जानिए क्यों खास है यह कार्तिक पूर्णिमा और शुभ मुहूर्त

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज और बरहज स्थित सरयू नदी में स्नान करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर परिवहन निगम के द्वारा 80 मेला स्पेशल बस चलाने की घोषणा किया गया है। यह सभी बसें गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर संचालित कि जाएँगी। इन बसों के चलने से श्रद्धालुओं को बहुत ही राहत मिलेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार गोरखपुर- बड़हलगंज रोड पर 20, देवरिया- बरहज रूट पर 20, रुद्रपुर- बरहज मार्ग पर 20, महाराजगंज- झूलनीपुर मार्ग पर 15 और गोरखपुर- झूलनी पुर रूट पर पांच अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

Join our verified news group for fastest updates.

मेला बसों की निगरानी के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मेला बस स्पेशल की जांच के लिए प्रवर्तन अधिकारियों की टीमें भी गठित हो गई है ये बसों के संचालन की निगरानी करेंगे। पीके तिवारी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार मेला स्पेशल बसो को बिना किसी बाधा के संचालन किया जा सके इसके लिए अधिकारियो और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

जानिए क्यों खास होता है यह कार्तिक पूर्णिमा 

कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने की पूर्णिमा को वर्ष के सबसे पवित्र पूर्णिमा में से एक माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इसको त्रिपुरा पूर्णिमा इसलिए कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था।

जानिए क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि इस बार करती पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी। ऐसा मानना है कि इस दिन भगवान विष्णु मत्स्य अवतार का भी जन्म हुआ था। कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 7 नवंबर की शाम 4:15 से शुरू होगी और इसका समापन 8 नवंबर की शाम 4:31 में होगा।

Leave a Comment