उत्तर प्रदेश की TOP-16 पर्यटन स्थल, जहाँ हर साल आते है करोड़ो पर्यटक, जाने से पहले ले लें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की इतिहास बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक रहा है। उत्तर प्रदेश इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। आइए आज इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो और धार्मिक स्थानों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

मथुरा (Mathura)

TOP-16 पर्यटन स्थल
TOP-16 पर्यटन स्थल

उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में मथुरा अहम भूमिका निभाता है। मथुरा को भगवान श्री कृष्ण की धरती के लिए जानी जाती है। मथुरा हिंदुओं की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र जगह है जहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, कुसुम सरोवर, द्वारकाधीश मंदिर, गोवर्धन हिल, राधा कुंड, कंस किला, विश्राम घाट, और मथुरा संग्रहालय मथुरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इन सभी पर्यटन स्थलों को आप एक बार जरूर देखने के लिए जाएं।

आगरा के ताजमहल (Tajmahal)

उत्तर प्रदेश में दुनिया के सबसे सात अजूबों में से ताजमहल है जो भारत ही नहीं पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है, उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के अलावा कई ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिल जाएगी। आगरा में आपको कई उद्यान, किले, महल और मकबरा देखने को मिलेगा। बता दें कि ताजमहल, सिकंदरा, फतेहपुर सिकरी, 64 खंबा, सुर सरोवर, मरियम का मकबरा और चीनी का रौजा आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

लखनऊ के पर्यटन स्थल 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है।यह शहर कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है जिनको देखने भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, हजरतगंज, लखनऊ चिड़ियाघर, लखनऊ संग्रहालय, अंबेडकर पार्क, छतर मंजिल और रूमी दरवाजा सभी लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

वाराणसी (Varanasi )

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे बसे वाराणसी शहर दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है या शहर हिंदुओं की धार्मिक आस्था का बेहद पवित्र जगह है। वाराणसी गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। यह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है आपको बता दें कि अस्सी घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, दश्वमेध घाट, भारत माता मंदिर, काठवाला मंदिर, रामनगर किला और मन मंदिर वाराणसी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

अयोध्या (श्री राम जन्म स्थान)

आयोध्या भगवान श्री राम की जन्म भूमि के नाम से मशहूर अयोध्या हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र और प्रसिद्ध जगह है। आयोध्या में आप को कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे। राम लला मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर,नागेश्वर नाथ मंदिर, राम कोट, कनक भवन मंदिर, त्रेता के ठाकुर, मोती महल, गुलाब बारी और गुप्तार घाट आदि अयोध्या के लोकप्रिय पर्यटन स्थल और मंदिर है जहां पर आप अयोध्या में घूमने और दर्शन करने जा सकते हैं।

वृंदावन

भगवान श्री कृष्ण से संबंधित वृंदावन में आप को कई खूबसूरत और प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे। यह स्थान हिंदुओ की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रेम मंदिर वृंदावन का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है।गोविंद देव जी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर, रंगनाथ जी मंदिर, केशी घाट, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और शाहजी मंदिर आदि वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर और पर्यटन स्थल है जहां पर आप घूमने और दर्शन करने जा सकते हैं।

प्रयागराज 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक प्रयागराज उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। इसको पहले इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता था। यहां पर हर 12 साल में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।प्रयागराज में ही गंगा, यमुना और सरस्वती 3 पवित्र नदियों का मिलन इस स्थान पर होता है यहां पर स्नान करना बहुत पवित्र माना जाता है। यहाँ त्रिवेणी संगम, अक्षय वट, बड़े हनुमान जी मंदिर, नैनी ब्रिज, फन गांव वॉटर पार्क और सोमेश्वर महादेव मंदिर आदि प्रयागराज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

सारनाथ 

सारनाथ बेहद लोकप्रिय स्थान है जो की बौद्ध स्थल के रूप में बहुत प्रसिद्ध है। यह स्थान वाराणसी के नजदीक स्थित है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहाँ चौखंडा स्तूप, सारनाथ संग्रहालय, धमेक स्तूप, बोधिवृक्ष, धारमराजिका स्तूप और थाई मंदिर आदि सारनाथ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जो बहुत मनमोहक है।

चित्रकूट

यूपी के चित्रकूट को बेहद पवित्र स्थान माना जाता है क्युकी यह धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। यह स्थान अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर हनुमान धारा, कामादगिरी, जानकी कुण्ड और राम धारा आदि चित्रकूट के लोकप्रिय पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल है।

झाँसी 

झाँसी, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की वजह से पूरे भारत में प्रसिद्ध है झांसी का इतिहास बेहद प्राचीन और रोचक रहा है। झांसी उत्तर प्रदेश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में आता है। झांसी का किला, गणेश मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और रानी महल आदि झांसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

अलकनंदा

दरअसल अलकनंदा कोई जगह नहीं है बल्कि एक खूबसूरत क्रूज है जो की वाराणसी में गंगा नदी के सफर का आनंद प्रदान करता है। इस क्रूज में बैठकर आप वाराणसी में गंगा नदी के घाटों को देख सकते हैं। इस क्रूज में बैठना आप की यात्रा का अद्भुत अनुभव होगा।

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। यह उद्यान भारत और नेपाल सीमा पर स्थित है यह बारहसिंगा और बाघों के लिए भारत के साथ साथ पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।

 

कुशीनगर

कुशीनगर सबसे प्राचीन शहरों में से एक है जहां पर आप को कई मंदिर और खूबसूरत स्तूप देखने को मिलता है। भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक यह स्थान बौद्ध धर्म में काफी महत्व रखता है। यहाँ घूमना भी बेहद आनंद दायक होगा।

 

Leave a Comment