SuryaKumar yadav Biography- कैसे बने Mr.360 यादव, पढ़िए बड़ी मजेदार है सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट का सफर

भारत के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है, ये अपने धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते जाने जाते है, इन्हे मिस्टर 360 यादव कहा जाता है अपने बैटिंग अंदाज और शॉट से दर्सको का दिल जित लेते है, आइये सूर्यकुमार यादव के शुरुआती जीवन से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचने तक का सफर के बारे में बिस्तार से जानते है तो चलिए शुरू करते है-


सूर्यकुमार यादव की जीवन परिचय
सूर्यकुमार यादव इंडियन क्रिकेट टीम का एक उभरता सितारा है। इनका जन्म 14 सितम्बर 1990 में मुंबई महाराष्ट्रा में हुवा था, पूरा नाम सूर्य कुमार अशोक यादव है जिन्हें सूर्यकुमार यादव या स्काई के नाम से भी बुलाया जाता है। यही नहीं आजकल तो इन्हे लोग Mr.360 यादव के नाम से भी बुलाने लगे है। सूर्यकुमार यादव को एकदिवसीय क्रिकेट और T20 फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में मुंबई क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। यह दाएं हाथ के बहुमुखी बल्लेबाज और कभी कभी दाएं हाथ के मध्यम गति और स्पिन गेंदबाज है। इनका जर्सी नंबर 63 है।सूर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरा किया है उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई में चलेगा। सूर्य के पास स्नातक बीकॉम की डिग्री है।

सूर्यकुमार की फैमिली 
सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है जो बीएआरसी में इंजीनियर रह चुके हैं। इनके माता का नाम सपना यादव है। आपको बता दे कि सूर्यकुमार यादव अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इनके परिवार में माता-पिता के अलावा इनकी पत्नि है जिनका नाम देवीशा शेट्टी है।

सूर्यकुमार यादव की शादी कब और किस्से हुई है?

सूर्यकुमार की शादी 7 जुलाई 2016 को देवीशा शेट्टी से हुई थी। देवीशा शेट्टी मुंबई में एक डांस कोच है। सूर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी की मुलाकात सबसे पहले 2012 में आर ए पोदार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स मुंबई में हुई थी। तब से दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे और आखिरकार 4 सालों के बाद उन्होंने 2016 में शादी कर लिया था।

सूर्यकुमार यादव बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में रूचि रखते थे, यादव के पिता बार्क में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी के लिए गाजीपुर शहर मुंबई आ गए, सूर्यकुमार यादव ने वाराणसी की गलियों में खेलते हुए अपना हुनर सीखा वही 10 साल की उम्र में उनके पिता ने खेल के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उन्हें अणु शक्तिनगर में बीएआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट एकेडमी में भेज दिया।

SuryaKumar Yadav
SuryaKumar Yadav

घरेलु क्रिकेट की शुरुआत
उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत रणजी ट्रॉफी 2010- 2011 से किया था। जिसमें उन्होंने मुंबई टीम के तरफ से मैच खेला था। आपको बता दें कि या मैच दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया था जिसमें सूर्या ने 73 रन बनाए थे यह मुंबई की पहली पारी में और शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है।


उसके बाद सूर्या का नाम अक्टूबर 2018 में देवधर की 2019 ट्रॉफी के लिए भारत की सी टीम में लिखा गया, वही साल 2020 की ट्रॉफी में पहली बार उनका नाम भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
बता दे कि इंग्लैंड के खिलाफ सूर्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, वही उसके दूसरे मैच में 31 गेंदों में छह चौके और 3 छक्के लगाए थे जिसे पर उन्हें बेहतरीन स्ट्रोकर का ना मिला।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत
सूर्यकुमार यादव को साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला T20 मैच के लिए भारतीय टीम में लिया गया। 14 मार्च को उन्होंने भारतीय टीम के तरफ से पहला अंतरराष्ट्रीय मैच जिसमें उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए उन्होंने अपने करियर का पहला ओडीआई मैच खेला जिसमें उन्होंने अर्धशतक बनाया। साल 2021 में सूर्यकुमार यादव को आईसीसी T20 वर्ल्ड कप शामिल किया गया।

Leave a Comment