देश की छठवी बन्दे भारत ट्रेन को मिली मंजूरी, PM करेंगे उद्घाटन, जानिए रूट और टाइम टेबल

एक-एक करके पांच बंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है जल्द ही देश की छठवीं वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे यह जानकारी भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने दिया है। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा और एक तरफ की यात्रा यह ट्रेन साडे 5 घंटे में पूरा करेगी।

बिलासपुर- नागपुर के रूट पर होगी संचालन, यह रहेगा टाइम टेबल

आपको बता दें कि देश के छठवीं बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर-नागपुर के मार्ग पर संचालित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन लगभग साडे 5 घंटे की दूरी एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए पूरी करेगी।  बिलासपुर से सुबह 6:45 बजे चलेगी और दोपहर 12:15 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन दोपहर 2:00 बजे नागपुर से चलेगी और शाम 7:35 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। बता दें कि बिलासपुर से नागपुर पहुंचने के लिए सुपरफास्ट ट्रेनों को 7 घंटे का का समय लगता है। इस ट्रेन का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे करेगा। इस ट्रेन के ठहराव के बारे में बता देकि रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशन पर रहेगा।

2023 में शुरू हो सकती है सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस

जानकारी यह भी मिल रही है कि 2023 में सिकंदराबाद और विजयवाड़ा के बीच देश के साथ में वंदे भारत ट्रेन के संचालन हो सकता है। अगले साल 75 बंदे भारत ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Comment