बिहार के पटना और रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है बता दे की देश की सबसे अत्याधुनिक और हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 18 जून से पटना और रांची के बिच दौड़ना शुरू कर देगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा नहीं, बल्कि 60 से 62 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच होगा।

6 घंटे में पूरा होगा 385 किलोमीटर का सफर

पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची के बीच 385 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार पटना से हटिया और हटिया से पटना के बीच या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन होगा।

ट्रेन का रुट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें, ट्रायल के दौरान यह ट्रेन पटना से गया, कोडरमा, हजारीबाग के रास्ते रांची से हटिया तक जाएगी। ठीक इसी प्रकार वापसी में हटिया से रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गया होते हुए पटना पहुंचेगी। 18 जून को सुबह 7:00 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी। इसका पहला ठहराव 7:35 बजे जहानाबाद में होगा 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गया के लिए रवाना हो जाएगी। सुबह 8:25 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी, 10 मिनट के बाद 8:35 बजे गया से चलकर 9:35 बजे कोडरमा, 10:33 बजे हजारीबाग़, 11:35 बजे है बरकाकाना और 12:20 बजे मेसरा और 1 बजे रांची और 1:20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.