पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, बता दें की इस ट्रेन का उद्घाटन 27 जून 2023 को रांची में किया जाएगा। वह 28 जून को यात्रियों के लिए यह ट्रेन पटना से रांची के लिए गाड़ी संख्या 22349/22350 चलेगी। बता दें कि यात्रियों को चेयर क्लास में पटना से रांची के लिए 1175 रुपए देना होगा। जबकि वही एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए  2110 रुपए देना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने की अनुमति रेलवे बोर्ड के द्वारा दे दी गई है। जानकारी के अनुसार 27 जून को ट्रायल के तौर पर रांची से पटना आएगी जबकि 28 जून से यात्रियों के लिए नियमित परिचालन किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पटना और रांची से यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। आईआरसीटीसी की साइट पर रिजर्वेशन शुरू हो चुका है।

टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 28 जून से पटना जंक्शन से 7:00 से खुलकर 8:25 बजे गया, 9:35 बजे कोडरमा, 10:33 बजे हजारीबाग, 11:35 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे मेसरा, 13:00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी के लिए 28 जून से गाड़ी संख्या 22 350 रांची पटना वंदे भारत ट्रेन रांची जंक्शन से 16:15 बजे से चलकर 16:35 बजे मेसरा, 17:30 बजे बरकाकाना, 18:30 बजे हजारीबाग, 19:30 बजे कोडरमा, 20:45 बजे गया होते हुए 22:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

यहाँ जानिए किस स्टेशन से कितना लगेगा किराया

  • पटना से रांची चेयर क्लास में टोटल ₹275, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2110 रुपए।
  • पटना से गया चेयर क्लास के लिए 650 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए ₹1070 देने होंगे।
  • पटना से कोडरमा चेयर क्लास- ₹770, एग्जीक्यूटिव क्लास 1330 रुपए।
  • पटना से बरकाकाना चेयर क्लास- 1065, एग्जीक्यूटिव क्लास 1890 रुपए।
  • पटना से हजारीबाग चेयर क्लास 910, एग्जीक्यूटिव क्लास 1600 रूपये।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.