कानपुर से दिल्ली और मुंबई के एक-एक और फ्लाइट्स हुई शुरू, देखिये नए फ्लाइट्स के शेड्यूल

|कानपुर से दिल्ली और मुंबई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है आपको बता दे कानपुर से इन दोनों शहरों के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू की जा रही है इसके लिए फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। आइये जानते है।

मुंबई दिल्ली फ्लाइट शेड्यूल

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट की शुरुआत होगी। इन दोनों फ्लाइट का विमानन कंपनी आकाश की रहेंगी। इन दोनों शहरों के एक-एक फ्लाइट की सुविधा और बढ़ने से टोटल दो-दो फ्लाइट हो जाएंगी। कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट के निदेशक संजय कुमार के बताने के अनुसार फ्लाइट का शेड्यूल 26 अक्टूबर तक का रहेगा। वही दिल्ली की फ्लाइट की क्षमता लगभग 200 सीटों की होगी जबकि बाकी के फ्लाइट में 186 सीटें होगी। अब नए फ्लाइट के लिए शेड्यूल देख लेते हैं

यह रहेंगी दिल्ली और मुंबई के फ्लाइट का शेड्यूल

कानपुर से दिल्ली- शाम 4:00 बजे

कानपुर से मुंबई- सुबह 11:30 बजे

पहले के फ्लाइट्स का शेड्यूल

कानपुर से दिल्ली- दोपहर 2:40 बजे

कानपुर से मुंबई-दोपहर 3:25 बजे

कानपुर से बेंगलुरु- दोपहर 12:30 बजे

कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू करने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। जिन यात्रियों को सीट नहीं मिलने की वजह से परेशानी होती थी अब यह परेशानी थोड़ी खत्म हो जाएगी। कानपुर और आसपास के बड़ी आबादी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में रोजगार और पढ़ाई के लिए रहते हैं। उन्हें आने और जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।

Leave a Comment