इस रूट पर चलेगी देश की 9वी वन्दे भारत ट्रेन, साल के अंत तक 75 वन्दे भारत चलाने की है योजना

भारतीय रेलवे देश के सभी मुख्य रेलवे मार्गों पर कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए काम कर रही है। भारत में अभी तक 8 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। खबर मिल रही है कि जल्द ही 9वी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा, इसके लिए रूट भी तय कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच आखिरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था यह ट्रेन तेलुगु भाषी राज्यों से होकर गुजरती है जो दक्षिण भारत की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई- बेंगलुरु- मैसूर के मार्ग पर चल रही है।

इस रूट पर चलेगी 9वी वन्दे भारत ट्रेन 

मीडिया खबर के अनुसार आपको बता दें कि देश में 9वी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच चलाने की योजना की जा रही है, नई ट्रेनों की योजना भारत में 2 मार्गों को कवर करने की है। सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन देश के अलग-अलग मार्गों के चल रही हैं। यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

साल के अंत तक 75 बंदे भारत एक्सप्रेस चलने की है योजना 

तेलंगना में काचीगुड़ा से कर्नाटक में बेंगलुरु तक। तेलंगाना में सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश में तिरुपति और महाराष्ट्र में पुणे। आपको बता दें कि 2023 के अंत तक 75 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने के लिए सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है जबकि अगले वर्ष इसकी संख्या बढ़ाकर 400 करने की योजना है।

Leave a Comment