फिल्म इंडस्ट्री में बीते दिन हुए वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबर ने सभी को अंदर से तोड़ कर रख दिया वही आज फ़िल्मी दुनिया के एक दिग्गज कलाकार की निधन की खबर सामने आई है आपको बता दे गूफी पेंटल आज हमारे बीच नहीं रहे इन्होने महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाया था इनके निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया है। मुम्बई के‌ अस्पताल में गूफी का निधन हुआ।

हार्ट अटैक से गूफ़ी पेंटल का निधन

जब गुफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया। वह उम्र संबंधी क‌ई‌ तरह के बीमारियों‌ से पीड़ित थे आज सुबह करीब 9 बजे हार्ट अटैक से गूफ़ी पेंटल का निधन हो गया है।

अंतिम संस्कार शाम‌ 4 बजे

वह 10 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके स्वस्थ होकर घर जाने‌ की उम्मीद उनके घरवालों ने बनाई थी लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए। आज उनका अंतिम संस्कार शाम‌ 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा। बता दें गूफी पेंटल की तबीयत पिछले दस दिन से खराब चल रही थी इससे जुडी अपडेट सबसे पहले एक्ट्रेस टीना घई ने दी थी। टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट को शेयर कर गुफी पेंटल की तबियत के बारे में बताया था।बीमार होने के वक्त से ही फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

करियर

गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से की थी। हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था।

 

 

 

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.