खुशखबरी-गोरखपुर जिले के 13 धार्मिक स्थलों का होगा सौदर्यीकरण, खर्च होंगे 30 करोड़ रूपये

योगी सरकार के शासन में गोरखपुर का रूप और रंग दिन पर दिन बदलते जा रहा है। जिले में एक से बढ़कर एक विकास का कार्य प्रगति पर है। आपको बता दे की जिले में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए 29.67 करोड रुपए शासन ने स्वीकृत किया है। इससे धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। आइये विस्तार से जानते है।

रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की जिले में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए 29.67 करोड रुपए की स्वीकृत शासन ने किया है। इससे गुरुद्वारा पैडलेगंज, हलुवाबाबा मंदिर घासी कटरा, पीतेश्वर नाथ मंदिर भरोहिया सहित 13 धार्मिक स्थलों का सौंदर्य करण के साथ-साथ पर्यटन सुविधाओं के विकास का कार्य होगा। आपको और अधिक जानकारी के लिए बता दें कि पर्यटन विभाग ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया था। जगह पर पर्यटन सुविधाओं और सौंदर्य करण के लिए 29.67 करोड रुपए का डीपीआर तैयार करके शासन को भेजा था इसके बाद इसकी स्वीकृति मिलने के साथ-साथ बजट भी जारी हो गया है।

 

इन जगहों का होगा सौंदर्यीकरण का कार्य

गोरखनाथ मंदिर- 268 लाख विद्युतीकरण का कार्य

हलुवाबाबा मंदिर घासी कटरा- 67.72 लाख

पेडलेगंज गुरुद्वारा में- 238.41 लख रुपए पर्यटन सुविधाओं में संबंधित कार्य।

पीतेश्वर नाथ मंदिर- 988 .21 लख रुपए से सौंदर्य करण।

कैपियगंज स्थित राम जानकी मंदिर- 90.51 लख रुपए।

भटहट के ग्राम सिरसिया में प्राचीन काली स्थल व होली कुंड- 109 .86 लाख।

ठाकुर जी मंदिर- 112.73 लख रुपए।

चारगांवा, ग्राम महाराजगंज ओला जमुना नारा स्थित शिव मंदिर- 147.20 लाख।

भटहट ग्राम पंचायत रामपुर खुर्द, श्री राम जानकी मंदिर- 166.91 लख रुपए।

खजनी के हरनही मार्ग स्थित जैश्वर नाथ मंदिर 98.41 लख रुपए।

चिल्लुपार में शहीद स्मारक राजा हरिप्रसाद मल्ल 449.68 लाख रुपए।

बांसगांव क्षेत्र के मझगांव स्थित मां करवल देवी मंदिर 80.35 लख रुपए।

पिपराइच, मोटेश्वर नाथ मंदिर 149.08 लाख रुपए।

Leave a Comment