इस बार बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड में मानसून थोड़ा कमजोर रहा, आज शाम बिहार के दर्जनो ज़िलों में आँधी और तेज बारिश देखने को मिली जिससे तापमान में गिरावट हुई और किसान बंधुओ को बड़ी राहत मिली। जिससे काफी लोग परेशान थे। अब उन लोगों के लिए एक खुशखबरी है मौसम के जानकारों की माने तो प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 19 जुलाई से सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई से ही आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है। इसी स्थिति को देखते हुए पूर्व अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले हफ्ते में 19 जुलाई से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच प्रदेश भर में बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि इसी दौरान रोपनी का काम संपन्न कर सकते हैं।

 

# जुलाई में औसत से 86% कम होगी वर्षा।

मौसम के जानकारों की मानें तो जुलाई महीने में औसत से 86% कम वर्षा दर्ज की गई। इसका खास प्रभाव खेती किसानी पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि बारिश की कमी के कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में सूखे का संकट मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान की माने तो अब तक के मानसून में 1 जून से 13 जुलाई तक 38% कम बारिश हुई है। सामान्य तौर पर देखा जाए तो प्रदेश में बारिश 313.1 mm होनी चाहिए थी पर इस बार 192.9 mm ही बारिश अब तक दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 जुलाई के बाद बारिश के मामले में किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

# प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार_

प्रदेश में पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ-रेखा बीकानेर, कोटा, रायपुर, ओडिशा के दक्षिणी समुद्री तट पर कब दबाव का क्षेत्र के केंद्र से होते हुए दक्षिण पूर्व दिशा की ओर होते हुए पूर्व बंगाल की खाड़ी की गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो जगहों पर छिटपुट वर्षा का पूर्वानुमान है। जबकि दक्षिण पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क होने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। प्रदेश के शेष भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

 

 # राजधानी समेत प्रदेश में उमस भरी गर्मी___

राजधानी समेत प्रदेश भर में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढऩे के साथ राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का गर्म शहर रहा। वहीं रोहतास, पूर्वी चंपारण, फारबिसगंज को छोड़ पटना समेत शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

 

* शहर तापमान- पटना 37.9, शेखपुरा 38.8, औरंगाबाद – 38.3, गया 37.6, नवादा 36.8, जमुई  38.7, नालंदा 37.2, मुजफ्फरपुर 36.0, दरभंगा 37.8, भागलपुर 38.5, बांका 37.2, कटिहार 36.6 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *