नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में लिया अंतिम साँस

उत्तर प्रदेश के लिए एक दुखद खबर आ रही है आपको बता दें कि समाजवादी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे, मिली जानकारी के अनुसार उन्हें यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर और सांस लेने में दिक्कत की वजह से 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक चल रही थी खबर यह भी है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट में जिंदगी और मौत के बीच 9 दिनों तक जूझते रहे और सोमवार सुबह लगभग 8:15 बजे के आसपास नेताजी ने अंतिम सांस लिया। उनकी उम्र 82 साल बताई जा रही है।

नेता जी के निधन से पूरे देश में उनके समर्थकों में शोक की लहर है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलायम सिंह यादव के पुत्र और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से निधन की पुष्टि की गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि- मेरे आदरणीय पिताजी नहीं रहे- अखिलेश यादव। उनकी दुख भरी खबर मिलते ही समर्थकों की भीड़ अस्पताल पर जुटने लगी है। पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के तमाम राजनीतिक दिग्गज उनकी सेहत को लेकर लगातार हाल ले रही थी।

नेताजी का सैफई से शिखर तक का सफर 

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि 1967 में पहली बार मुलायम सिंह यादव विधायक बने थे। नेताजी आठ बार विधायक, 7 बार सांसद  और 3 बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। यही नहीं दो बार केंद्र में मंत्री भी रहे। देश के रक्षा मंत्री रहते नेताजी ने सीमा पर जाकर सेना का दिल जीत लिया था। मुलायम सिंह यादव ने सैफई से सत्ता के शिखर तक का सफर बड़े ही संघर्षों के साथ तय किया था।

Leave a Comment