खुशखबरी-गोरखपुर को मिली एडवांस फीचर की 16 नई एम्बुलेंसे, 10 से 15 मिनट में होंगी उपलब्ध, रिस्पांस टाइम में होगा सुधर

गोरखपुर जिले में एंबुलेंस सेवा को सुधारने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। बता दें कि जिले में रिस्पांस टाइम को सुधारने के लिए 16 पुरानी एंबुलेंस को कंडम घोषित कर दिया गया है इनके जगह पर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। पुरानी 16  एंबुलेंस को बदल दिया गया है। नई एंबुलेंसो के संचालन के बाद पुराने एंबुलेंसो को कंडम घोषित करके उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आपातकालीन स्थिति में  108 एम्बुलेंस..
आपको बता दें कि किसी भी दुर्घटना, आकस्मिक, गंभीर बीमारी और आपातकालीन परिस्थितियों में 108 नंबर एंबुलेंस का प्रयोग किया जाता है, 10 से 15 मिनट में एंबुलेंस उपलब्ध होती है और यह सेवा बिल्कुल फ्री होती है। जिले में काफी पुरानी 16  एंबुलेंस के जगह पर सरकार नई एंबुलेंस उपलब्ध करा रही है इन एंबुलेंसो की संचालन जीवीके ई एम आर आई नाम की संस्थान कर रही है।

जिले को मिली एडवांस फीचर वाली 16 नई एम्बुलेंसे 
आपकी जानकारी के लिए बता दें जीवीके ई एम आर आई नाम की संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर के अनुसार 16 नई एंबुलेंस मिली है वही पुरानी एम्बुलेंस को  रोड से हटा दिया गया है। मिली नई एंबुलेंसे  में एडवांस फीचर से लैस है, यह एंबुलेंसे संकरी जगहों से भी निकलने में बहुत ही सक्षम है। 108 नंबर की टोटल 46 एंबुलेंस जिले में संचालन हो रही है यह एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं की भी मदद कर रही हैं।

Leave a Comment