रेलवे यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा प्रयागराज उधमपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह समर स्पेशल ट्रेन 28 जून से 5 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। हम आपको बता दें कि ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगा। कानपुर से प्रयागराज और उधमपुर जाने वाले यात्रियों के लिए इस ट्रेन के चलने से यात्रा करने में काफी आसानी होगी। यही नहीं गुवाहाटी और बाड़मेर  के बीच में 2 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी।  यह ट्रेन भी वाया कानपुर होकर ही चलाई जाएगी।  इस दोनों ट्रेनों से ही कानपुर के यात्री सफर कर सकते हैं।

वाया कानपुर  होकर चलने वाली प्रयागराज उधमपुर स्पेशल ट्रेन ये रहेगा टाइम टेबल-

 

समर स्पेशल ट्रेन संख्या- 04141,  यह ट्रेन  28 जून 2021 सोमवार को दोपहर 3:50 बजे  प्रयागराज  से चलकर कानपुर सेंट्रल शाम 6:12 बजे पहुंचेगी। कानपुर स्टेशन पर 5 मिनट के  रुकने के बाद  यहां से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 12:45 बजे उधमपुर स्टेशन पहुंच जाएगी।

 

वापसी के लिए  गाड़ी संख्या 04142,  29 जून 2021 मंगलवार को दोपहर 3:40 बजे उधमपुर से  रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी,  यहां कुछ देर रुकने के बाद प्रयागराज स्टेशन दोपहर 1:20 पहुंच जाएगी।

 

वाया कानपुर होकर गुवाहाटी बाड़मेर के लिए चलने वाली ट्रेन-

ट्रेन नंबर 05632, यह ट्रेन  1 जुलाई 2021 गुरुवार सुबह 10:45 बजे गुवाहाटी स्टेशन से  अपने निर्धारित मार्ग से चलकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी  और यहां से चलकर बाड़मेर स्टेशन सुबह 8:25 बजे पहुंचेगी।

 

गाड़ी संख्या  05631,  4 जुलाई  2021 रविवार  रात 11:35 बजे बाड़मेर स्टेशन से चलेगी और अपने निर्धारित मार्ग  चलकर  शाम 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन होते हुए गुवाहाटी स्टेशन दूसरी रात 12: 35 बजे पहुंचेगी। 

 

गाड़ी संख्या 05634  26 जून 2021  शनिवार को  सुबह 10:45 बजे से रवाना होकर कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, नवगछिया,पटना और प्रयागराज  होते हुए  दूसरे दिन दोपहर 2:05 बजे कानपुर  सेंट्रल स्टेशन पहुंचने के बाद आगरा, जयपुर, होते हुए सुबह 5:50 बजे बाड़मेर  स्टेशन पहुंच जाएगी। 

 

गाड़ी नंबर 05633 ट्रेन 30 जून  2021 दिन बुधवार दोपहर 1:45 बजे  बाड़मेर से  चलकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन 6:45 बजे पहुंचेगी और यहां से चलकर  दूसरी रात को 12:35 बजे गुवाहाटी स्टेशन पहुंचेगी। 

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *