शहर में कल शाम तक आ सकता है पानी, गंगा का बढ़ा जल स्टार, गांवो को किया गया अलर्ट

कानपुर न्यूज़-गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे आसपास के गांवों को हाई अलर्ट किया गया है। दरअसल  हम आपको बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ गया है ऐसे में नरोरा से 2 लाख  क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।  खबर के अनुसार 22 जून  की शाम तक  शहर के आसपास पानी पहुंचने की उम्मीद है।  गंगा से जुड़े गांव को  जिला प्रशासन द्वारा और सिंचाई विभाग द्वारा गंगा से जुड़े गांव को  सावधानी बरतना शुरू कर दिया है।  फ़िलहाल अलर्ट किए गए गांव को सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

 

अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के जेपी सिंह के बताने के अनुसार  नरोरा बांध से ₹2 लाख क्यूसेक पानी  छोड़ा गया है जो शहर की तरफ आ रहा है।  उन्होंने बताया कि 22 जून को शाम तक पानी शहर आ जाएगा। उन्होंने आगे कहा  कि  इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।  उन्होंने आगे बताया कि गंगा से जुड़े गांव को अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बैराज से शुक्लागंज की ओर 10000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है  वही बैराज के 30 गेटों में से 8 गेट खोल दिया गया है। 

 

 गंगा का जलस्तर कुछ इस तरह का है।  बैराज में जलस्तर-111.60,  वार्निंग पॉइंट- 113 मीटर  और वही खतरा- 114 मीटर। हम आपको बता दें कि नरोरा बैराज से पानी आने में लगभग  2 दिन का समय लग सकता है। बैराज के आसपास लगभग 25 गांव बाढ़ के आने से प्रभावित हो जाता है। खबर के अनुसार गंगा का जलस्तर सुबह  8:00 बजे के आसपास  समुद्र तल से  अपस्ट्रीम 111.600  मीटर और डाउनस्ट्रीम 109.850  मीटर  था। 

Leave a Comment