पूरे विश्व में मशहूर सर्च इंजन जिसका नाम गूगल सर्च इंजन है। हमें कोई भी चीज के बारे में सर्च करना होता है तो हम गूगल पर जाकर सर्च कर लेते हैं और गूगल हमें उसका सर्च रिजल्ट तुरंत दे देता है। इस दुनिया में किसी भी चीज के बारे में हम गूगल पर सर्च करते हैं तो गूगल हमें कुछ रिजल्ट शो करता है जिसको हम सच मान लेते हैं। अगर सोचिए गूगल ही अगर गलत रिजल्ट देना शुरू कर दे तो क्या होगा। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि भारत के भाषा में से एक भाषा कन्नड़ भाषा को गूगल ने सबसे भद्दा भाषा बताया है।

 

जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, हम आपको बता दें कि गूगल पर जाकर यह सर्च किया गया कि भारत में सबसे भद्दी भाषा कौन सी है तो गूगल इसका उत्तर कन्नड़ भाषा को बता रहा है।जैसे ही इसकी जानकारी कन्नड़ भाषियों को मिला उन्होंने तुरंत गूगल को ऐसा करने को लेकर माफी मांगने को कहा और तुरंत इसे हटाने की मांग भी किया। यह मामला बीते दिन गुरुवार का है जब गूगल पर भारत का सबसे भद्दा भाषा सर्च करने पर कन्नड़ भाषा को बता रहा था जिसके चलते कन्नड़ बोलने वाले लोगों को यह बात हजम नहीं हुई और गूगल से तुरंत माफी मांगने को लेकर आवाज उठाने लगे।

 

यही नहीं गूगल के ऐसा करने पर कन्नड़ के कई बड़े नेताओं ने भी इस पर अपने प्रतिक्रिया दिया है और गूगल से माफी मांगने को भी कहा।सांसद पीसी मोहन ने बताया कि कन्नड़ भाषा विजय नगर साम्राज्य के लिए कन्नड़ भाषा के पास एक बहुत बड़ा समृद्ध विरासत है, उन्होंने बताया कि विश्व में बोली जाने वाली पुरानी भाषाओं में से एक कन्नड़ भाषा है जिस पर जेफ्री चौसर जैसे महान विद्वान ने एक महाकाव्य लिखा था, मोहन ने कहा कि गूगल को इसके बारे में माफी मांगना चाहिए।

 

गूगल ने मांगी माफी-

गूगल ने कहा कि गूगल पर सर्च किया हुआ हर चीज हमेशा एकदम परफेक्ट नहीं होता है, गूगल का कहना है कि जैसे ही हमें किसी गलत रिजल्ट के बारे में कोई शिकायत मिलती है तो हम उसे तुरंत ठीक कर लेते हैं, गूगल ने कहा कि इस तरह के हुई गलति पर हम माफी चाहते हैं।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *