उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, ओले और तेज हवाएं चलने की है उम्मीद

उत्तर भारत में कल से मौसम का रुख बदलने वाला है रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश के अलावा ओले तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार आपको बता दे की पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 से 21 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी। इसके अलावा पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्र में 19 से 21 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।

ठंड का मौसम धीरे-धीरे कम हो रहा है और गर्मी शुरू हो रही है। दिन पर दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच चल रहा है। आपको बता दे की जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। जबकि उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

भारत के उत्तरी क्षेत्र में पंजाब दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश 19 फरवरी से 21 फरवरी तक बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि पंजाब, चंडीगढ़ हरियाणा दिल्ली राजस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश आंधी तूफान बिजली गर्जन हो सकती है।

Leave a Comment