हैकरो का गुरु नाम है आनंद प्रकाश, 2 साल में बनाये 800 करोड़, बड़े बड़े साइबर अटैक को कर देते है फेल

क्या होता है एथिकल हैकर, क्या होता है इनका काम? आज इस आर्टिकल के माध्यम से सब कुछ जानेंगे। आनंद प्रकाश का। वैसे तो एथिकल हैकर की कमी नहीं है लेकिन इनमे सबसे जयदा फेमस नाम है आनंद प्रकाश की। आनंद प्रकाश भारत ही नहीं बल्कि दुनियां की बड़ी बड़ी कम्पनियाँ के लिए भी काम कर चुके है। उन्हें एथिकल हैकर का गुरु भी कहा जाता है उन्हें भारत सरकार से पुरष्कार भी मिल चूका है। आपको बता दे कि एथिकल हैकर उसे कहा जाता है जो अपनी विशेषता का इस्तेमाल साइबर सिक्योरिटी में खामियों को तलाशने में लगाते है। जिसके चलते हैं सिक्योरिटी सिस्टम और ज्यादा मजबूत बनता है।

आनंद प्रकाश ने दुनिया की एक से बढ़कर एक बड़ी कंपनी के साथ काम किया है जिसमें ट्विटर, मेटा, ऊबर जैसी कंपनी शामिल है। आपको बता दे की उन्होंने 10 करोड डॉलर (करीब 800 करोड रुपए) में अपनी स्टार्टअप कंपनी पिंगसेफ का सौदा करके खूब सुर्खियां बटोरा था। आइये आनंद प्रकाश के बारे में और अधिक जानते हैं। आनंद प्रकाश राजस्थान के रहने वाले हैं उनका जन्म 1990 में हुआ था। आईआईटी के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने बेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग किया, जो कि अपने फैमिली में पहले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है। बताया जाता है कि आईटी और जेइइ की तैयारी के लिए कोटा गए थे तब उनके पास कंप्यूटर नहीं था।

ऐसे शुरू हुई एथिकल हैकिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार 2008-09 में आनंद साइबर सेंटर में ₹10 देकर इंटरनेट ब्राउजिंग करते थे। उसे समय वह कोटा में कोचिंग किया करते थे। उसे समय उनका एक दोस्त उन्हें और ऑरकुट अकाउंट हैक करने की चुनौती दिया, उस समय उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। गूगल पर 10 स्टेप्स हैकिंग ट्यूटोरियल देखा उसके बाद उन्हें कामयाबी मिल गई और उसके बाद उनकी दिलचस्पी हैकिंग में बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार आपको बता दीजिए आनंद प्रकाश का करियर साइबर सिक्योरिटी इंटर्न के तौर पर हरियाणा पुलिस के साथ शुरू हुआ। उसके बाद पहले नौकरी फ्लिपकार्ट में सिक्योरिटी इंजीनियर पद पर मिला। है उसके बाद उन्होंने भाई के साथ मिलकर ऐप सिक्योर नाम की साइबर सिक्योरिटी फर्म की शुरुआत किया जो कि अभी भी उनका भाई चल रहा है। आनंद प्रकाश बड़ी-बड़ी कंपनियों को उनकी सुरक्षा कमजोरी की पहचान कराया है जिसमें फेसबुक, ट्विटर,उबर और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी शामिल है। आनंद को 2017 में फ़ोर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 अंदर सूची में शामिल किया गया था। यही नहीं आनंद प्रकाश को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भारत सरकार ने सम्मानित किया था।

Leave a Comment