फरवरी 2024 तक आइआइटी से सेंट्रल स्टेशन तक की ट्रेनें शुरू कर दी जाएंगी। वहीं 2024 के अंत तक झकरकटी बस अड्डा से नौबस्ता तक के रूट पर ट्रेनें शुरू होंगी। वहीं 28 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आइआइटी से मोतीझील तक के मेट्रो प्राथमिक कारिडोर का उद्घाटन किया था। अब मेट्रो द्वारा फरवरी 2024 तक कानपुर सेंट्रल तक कानपुर मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा।

जाम से निजात
चुन्नीगंज से नयागंज स्टेशन तक सुरंग की खोदाई जारी है। जिसके बाद दिसंबर के अंत तक सेंट्रल स्टेशन तक खोदाई का काम पूरा कर लिया जाएगा और आइआइटी से सेंट्रल स्टेशन तक ट्रैक बिछ जाएगा। चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल हैं। यहाँ हर रोज लाखों लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में यहाँ मेट्रो की सुविधा से हजारों लोगों को जाम से निजात मिलेगा। इन क्षेत्रों में आटो-ईरिक्शा चालकों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी।

ऐसे में आइआइटी, कल्याणपुर, एसपीएम, विश्वविद्यालय, गुरुदेव, गीतानगर, रावतपुर, लाला लाजपत राय अस्पताल, मोतीझील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, सेंट्रल स्टेशन के बीच मैट्रो चलने वाला है।

सात अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन

कानपुर में सात अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे जो कि 3 स्टेप में तैयार होगा। पहला रूफ स्लैब दूसरा कौनकोर्स स्लैब और तीसरा बेस स्लैब। बेस स्लैब में प्लेटफार्म का काम होगा जिसमें मेट्रो दौड़ेगी। वहीं कॉनकोर्स स्लैब में पैसेंजर के आने जाने के लिए टिकट विंडो बनाई जाएगी। रूफ स्लैब के अंतर्गत पैसेंजर की एंट्री एग्जिट के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर बनाए जाएंगे। यहां पर दोनों तरफ से दो दो यानी कि चार गेट तैयार किया जाए। 5 मेट्रो स्टेशन पर 276 पिलर्स लगाए जाएंगे।

मेट्रो के पास एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बारादेवी किदवई नगर बसंत विहार बौद्ध नगर और नौबस्ता में पिलर व यू गर्डर का काम शुरू हो चुका है। इन पांच मेट्रो स्टेशन में 276 पिलर्स लगाया जाएंगे। अभी तक 84 पिलर्स लग चुके हैं। वहीं 348 यू गर्डर लगने हैं जो कि वर्तमान में 38 लगाए जा चुके हैं।

 

 

Leave a Comment