उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कन्नौज के आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाए गए। जिस संबंध में महिलाओं/छात्राओं को पुलिस सम्बंधित महिला हेल्पलाइन नं0-1090, 1076 डायल-112 आदि की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया।

क्या है 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 112

उत्तर प्रदेश मेें महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए और उनमें जागरूकता लाने के लिये वहीँ हो रहे महिला उत्पीड़न की घटनाओं को कम करने के लिए और उन्हें रोकने के लिए 2012 में सरकार द्वारा वुमन पावर लाइन 1090 की स्थापना की गयी। इसे ‘ वूमेन पावर हेल्पलाइन ’ का नाम दिया गया। जिसके ज़रिये महिला अगर असुरक्षित महसूस करती है तो वह इस नंबर के ज़रिये कही पर भी डायल कर के अपनी सुरक्षा के लिए मदद मांग सकती है।

1076

इस हेल्पलाइन नंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में जारी किया था। शिकायतकर्ता, यूपी के किसी भी क्षेत्र से इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस हेल्पलाइन के जरिए एक दिन में 80 हजार शिकायतों को सुना जा सकता है। वहीँ इन शिकायतों के निस्तारण के लिए चार लेवल बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हर महीने शिकायतों व उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की जाती है।

112

यह एक इमरजेंसी सेवा नंबर है जो किसी भी आपातकालीन मदद जैसे मारपीट,हत्या,डकैती,झगड़ा और किसी भी खतरे या गंभीर रूप से घायल हो तो आप इसपे शिकायत सकते है, फिलहाल आपको बता दे पुलिस के लिए 100, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 108, अग्निशमन सेवाओं के लिए 101, महिला हेल्पलाइन के लिए 1091 और 181, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 नंबर हैं। इन सभी को 112 के अंतर्गत लाया गया है। यानी 112 डायल कर आप किसी भी इमरजेंसी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

 

Leave a Comment