कानपुरवाशियो को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दिए मानसून के संकेत, पढ़िए मौसम विभाग ने क्या कहा

कानपुर के लोगों को गर्मी से जल्दी राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर मिल रही है। मौसम विभाग के माने तो उत्तर प्रदेश में मानसून की संभावना बनने लगी है। कानपुर शहर में उत्तर-पश्चिमी में थार मरुस्थल से गर्म हवा आने के चलते शहर का तापमान बढ़ा दिया है। लेकिन गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने मानसून की संकेत दे दि है।कल कानपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था जबकि वही एयरफोर्स स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री

28 जून के बाद कानपुर मंडल में आ सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है जबकि वहीं सोमवार से आसमान में बादल छाएंगे और तापमान में गिरावट आ सकती है । वही 28 जून के बाद मानसून के भी आने की संभावना बढ़ गई है। मानसून बिहार और झारखंड के आसपास बताया जा रहा है जो कि उत्तर प्रदेश की तरफ आ रहा है। उम्मीद है कि 28 जून के बाद कानपुर मंडल में मानसून पहुंच सकता है। मानसून के आने से नम हवाएं चलने की उम्मीद है इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेंगी।

Leave a Comment