पटना में अगले तीन दिनों तक बिहार में मानसून की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। इससे कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। वैसे बिहार के कुछ इलाकों में अभी भी भारी बारिश का इंतजार करना होगा।

 

# मूसलाधार बारिश की उम्मीद

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधि को लेकर भारतीय मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी किया गया है। एएमडी की ताजा रिपोर्ट में बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 25 जून तक सक्रिय होने का अनुमान लगाया गया है। विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार में 25 जून तक अच्छी बारिश की संभावना है। मूसलाधार बारिश हो सकती है।

 

# मानसून का प्रवेश

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सीमांचल के रास्ते बिहार में प्रवेश किया है। इसके बाद धीरे-धीरे वह पूरे राज्य को अपनी जद में ले रही है। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में आँधी और गरज के साथ बारिश होगी। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बिहार में हर साल बिजली गिरने से लोगों की जान चली जाती है।

 

# आईएमडी की ताजा रिपोर्ट

आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बुधवार और गुरुवार को अच्छी बारिश होने की बात कही गई है। बिहार के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून का सामान्य होना बहुत जरूरी है। राज्य में अधिकांश कृषि मानसून की बारिश पर निर्भर करती है।

 

# बिहार में गर्मी से मिली राहत

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद बिहार में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य दर्ज किया गया है। तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहने से लोगों को राहत मिली है।अगले कुछ हफ्तों में और बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

 

# नदियों में बाढ़ का खतरा

नेपाल के निचले इलाकों में मानसून की शुरुआत के साथ ही सीमावर्ती जिलों में स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। स्थानीय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *