गोरखपुर को एक और फोरलेन बाईपास मिलने जा रहा है यह बाईपास गोरखपुर महाराजगंज फोरलेन को  भटहट होते हुए लखनऊ जाने वाली फोरलेन से जोड़ेगी। गोरखपुर में इस बाईपास के बनने से महाराजगंज से लखनऊ की दूरी बहुत ही कम हो जाएगी। यही नहीं लखनऊ आने जाने वाले लोगों को गोरखपुर शहर से होकर नहीं जाना पड़ेगा इसके अलावा लखनऊ जाने वाले लोगों का समय और इंधन दोनों बचेगा और गोरखपुर शहर में जाम से भी राहत मिलेगी 

फोरलेन से 500 गांवो को फायदा होगा

अधिशासी अभियंता के अनुसार गोरखपुर महाराजगंज फोरलेन सड़क भटहट से होकर निकलेगी है। वही भटहट कस्बे से आयुष विद्यालय में होते हुए फोरलेन सड़क मनीराम चौराहे के महुआतर तक पहले चरण में निर्माण कराया जाएगा। इसकी कुल दूरी 26 किलोमीटर होगी। उन्होंने बताया कि सर्वे होगा उसके बाद बिजली निगम विधुत पोलो  और तारों को स्थानांतरित करने में आने वाले खर्च और वन विभाग पेड़ो की लागत में आने वाले खर्चों को देखा जाएगा।  जमीन अधिग्रहित  के लिए सर्वे हो रहा है वही  इस फोरलेन के बनने से करीब करीब 500 गांव को फायदा होगा। 

दोनों तरफ 8.75 मीटर की चौड़ाई, 2.5 मीटर का होगा डिवाइडर

बता दें कि  मई महीने में आयुष विद्यालय को फोरलेन सड़क से जोड़ने की मांग विद्यालय कुलपति प्रोफेसर एके सिंह ने तत्कालीन डीएम के सामने मांग किया था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को डीएम ने फोरलेन सड़क बनाने के लिए तत्काल में प्रस्ताव बनाकर शासन को सौंपने को कहा था। सड़क बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है वहीं सड़क में बाधक बन रहे मकान भी तोड़े जाएंगे।  फोरलेन सड़क की चौड़ाई 20 मीटर होगी ,सड़क के दोनों तरफ 8.75 मीटर की चौड़ाई होगी और 2.5 मीटर का बीच में डिवाइडर होगा।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *