कानपुर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शनिवार 11 दिसंबर को  शुरू हो गया था। आपको बता दें कि तीन और रूटों पर भी 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।  शहर में 100 लगभग इलेक्ट्रिक बसों का संचालन  किया जाएगा।  जिसमें से 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन तो शुरू कर दिया गया है आने वाले 1 जनवरी से 20 और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।  बाकी के बचे 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 31 मार्च तक होने लगेगा।मंडलायुक्त की मौजूदगी में समारोह में सभी ने इलेक्ट्रिक बसों का निर्बाध  सेवा का  संकल्प लिया है। मंडलायुक्त ने कहा कि इन इ बसों के चलने से शहर में प्रदूषण कम हो सकेगा। 

 

आपको बता दें कि  इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।  पहले दिन चली 20 इलेक्ट्रिक बसों में लगभग  1400 के आसपास यात्रियों ने सफर किया था। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी, उम्मीद किया जा रहा है कि बिस और इलेक्ट्रिक बसों के चलने से रोजाना  सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 12  हजार तक बढ़ जाएगी।  जिससे रोजाना लगभग एक लाख रूपये तक का आमदनी हो सकेगा। बेड़े में  20 और इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से टोटल 40 बसों का संचालन 5 रूटों पर होना शुरू हो गया है। पहले 20 इलेक्ट्रिक बसे रामादेवी से आईआईटी और जाजमऊ से बिठूर रुट पर चलाई जा रही थी। मंगलवार से चलाई गयी। 20  इलेक्ट्रिक बसे सिकठीया से घंटाघर।  रामा देवी से वाया यशोदा नगर घंटा घर, और घंटाघर से रमईपुर रुट पर चलाई जाएँगी। इन ई-बसों के चलने से लोगों को कम पैसों में एक अच्छे सफर का अनुभव कर रहे हैं जिससे यात्रियों में काफी खुशी की लहर दिखाई दे रही है। 

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *