इस वर्ष मानसून के आने के बाद भी बिहार वासियों को बारिश के लिए काफी इंतजार करना पड़ा, लेकिन मौसम विभाग के एक अनुमान के अनुसार प्रदेश भर में मॉनसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो राजधानी में शुक्रवार को रुक रुक कर दोपहर से शाम तक वर्षा होती ही रही। अधिसंख्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर वर्षा भी हुई।
मौसम विज्ञान की मानें तो पटना समेत 20 जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश, तो वही पूर्णिया, किशनगंज, अररिया एवं सुपौल में भारी बारिश का येलो अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। वर्षा का पूर्वानुमान 2 दिनों तक लगाया गया है। सर्वाधिक वर्षा की बात करें तो शुक्रवार को फारबिसगंज में सर्वाधिक वर्षा 83.2 मिली मीटर एवं राजधानी में 19.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तापमान में डेहरी 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वही पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया।
# कहां हुई कितनी वर्षा___
फारबिसगंज में 83.2 मिमी, पटना में 19.6, भोजपुर में 69, खगडिय़ा में 54.6, सिवान में 54.2, पूर्णिया में 52.8, भोजपुर में 51.6, पटना के श्रीपालपुर में 49, किशनगंज में 48.6, सुपौल में 48 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह सिवान के हुसैनगंज में 46.4, कटिहार में 42.4, सहरसा में 42.4, पूर्णिया के बनमखी में 42.2, गया में 2.6, वाल्मीकि नगर में 7.0, छपरा में 9.0, वैशाली में 4.0, जमुई में 9.5, पुपरी में 14.0, खगड़िया में 2.5 तथा नालंदा के हरनौत में 12.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना में बारिश के बाद कई मोहल्ले की सूरत बिगड़ गई है। कीचड़ भरा पानी जमा होने के कारण आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
# प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान__
* पटना – 34.0
* गया – 32.8
* भागलपुर – 36.0
* मुजफ्फरपुर – 32.0
* छपरा – 33.6
* औरंगाबाद – 35.1
* डेहरी – 36.6
* मोतिहारी – 33.5
* नवादा – 34.3
(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)