उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार सभी पार्टिया जोरो शोरो से कर रही है।यूपी में किसकी सरकार बनेगी ये तो चुनाव के परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। पांच साल शासन किये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि आखिर उनकी सरकार को किस काम से याद किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ इस सवाल पर कहते हैं कि 2017 से पहले की जो सरकार थी और 2017 के बाद के सरकार के बीच दो हिस्सों में बांट देते हैं। उनका कहना है कि 2017 के पहले यूपी की पहचान गुंडागर्दी और दंगों से जाना जाता था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश को अयोध्या, काशी, और मथुरा से उत्तर प्रदेश को पहचाना जाता है। योगी मानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कड़ी कानून व्यवस्था और उत्तर प्रदेश की छवि दुनिया में बदली है यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। आपको बता दें कि पहले चरण का मतदान 58 सीटों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र का है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानते हैं कि प्रदेश में एक मजबूत कानून व्यवस्था मुद्दे पर जनता उनका साथ देगी। यही वजह है कि माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने के बाद भी उनका विरोध 403 विधानसभा क्षेत्रों में नहीं है। सीएम योगी कहते हैं कि पहले यूपी के नौजवान कही जाते थे तो उत्तर प्रदेश के पहचान को संकट था। उत्तर प्रदेश को पहले दंगा, अपराध, गुंडागर्दी और अराजकता के लिए लोग जानते थे। लेकिन आज जो भी युवा उत्तर प्रदेश से बाहर जाते हैं तो प्रदेश के साथ अयोध्या, कबीर, मथुरा, काशी, गोरखपुर का नाम यूपी से जोड़ा जाता है। योगी जी तो ये कहते हैं कि कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि योगी के यूपी से आए हो।#UPCHUNAV2022

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *