पटना से रांची और रांची से हावड़ा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आपका सफर और भी आसान होने वाला है। इस रूट पर एक-एक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। मीडिया खबर के अनुसार आपको बता दे कि रांची से बीजेपी के लोकसभा सांसद ने इसकी पुष्टि किया है। जानकारी के अनुसार रांची-पटना रूट पर एक महीने महीने और रांची-हावड़ा रूट पर 3 महीने के भीतर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
ये रहेगा टाइम टेबल, सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा सफर
बता दें कि रांची से पटना की दुरी 6 घंटे में पूरी हो जाएगी, जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन रांची से शाम 5:00 बजे बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन होते हुए रात 11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी के लिए पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे से चलकर दिन में 1:00 बजे रांची जंक्शन पहुंचेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइम टेबल में बदलाव किया जा सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि झारखंड से वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे में तैयारी पूरी कर ली गई है।
वंदे भारत ट्रेन की खासियत
वैसे तो इस ट्रेन की बहुत सारी खासियत है लेकिन आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है यह ट्रेन 50 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होती है। यह पूरी तरह से एयर कंडीशनर होती है इसके सभी दरवाजे ऑटोमेटिक खुलते और बंद होते हैं। इसमें लगी सीट 180 डिग्री पर घूम सकता है। इसके अलावा इसमें जीपीएस आधारित इनफार्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी, वैक्यूम टॉयलेट जैसी कई अन्य सुविधा है।