अब यूपी और झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन दोनों राज्यों के लिए वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी और झारखंड को पहली बार इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यूपी में लखनऊ और गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। वहीं झारखंड में रांची और पटना के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू होगा।

इससे पहले अटकले लगाई जा रही थी कि झारखंड में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 25 अप्रैल को लांच होगी लेकिन कुछ तकनीकी चुनौती हुए कारण इस ट्रेन की लॉन्चिंग फिलहाल के लिए टाल दी गई है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश और झारखंड को मिलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन की पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

यूपी में गोरखपुर से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है भारत सरकार देश में तेजी से यात्रियों की सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। इससे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और भी बेहतरीन बनेगी। वही सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस इसी दिशा में रखा गया है। खास बात यह है कि इस प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों को इसका सफर खूब भा रहा है। इसी कारण तेजी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार भी किया जा रहा है। अब जल्दी उत्तर प्रदेश को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है।

गोरखपुर और लखनऊ के बीज चलाए जा रहे वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पहले चरण पर

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार रेलवे की ओर से लखनऊ और गोरखपुर के बीच बंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किया जा रहा है। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने इस बारे में बताया है कि गोरखपुर और लखनऊ के बीच जो वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है उसका प्रस्ताव शुरुआती चरण में है अभी इस मामले पर काम चल रहा है।

झारखंड को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन

जल्द ही झारखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। यह वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के बीच चलेगी। इसी बीच दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने कहा है कि रांची और पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अभी फाइनल नहीं हुआ है हालांकि ऐसा कहा जा सकता है कि ट्रेन गया के रास्ते रांची और पटना के बीच चलेगी।

मई के आखिरी तक झारखंड को मिलेगी सौगात

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि झारखंड में चलने वाली पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मई के आखिरी तक शुरू हो सकती है। सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को चलाई गई थी इसके बाद यूपी को मिलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन दूसरी होगी।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.