वर्तमान समय इलेक्ट्रॉनिक कारों की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। ऐसे इसलिए भी हो रहा है क्योंकि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उसी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी होती रहती है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक कार की लोकप्रियता बढ़ना तो लाजमी है क्योंकि इसमें ऐसा कोई भी खर्चा नहीं आता। आज हम आपको भारत में बिकने वाली सस्ती टॉप फाइव इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं।

Tata tiago EV

यह कार वर्तमान समय में भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती 5 सीटर इलेक्ट्रॉनिक कार है। इस हैचबैक कार में दो बैटरी 19.2 kWh, 24kWh विकल्प दिए गए हैं जो कि 60bhp, 74bhp का पावर जनरेट करते हैं। फुल चार्ज हो जाने पर यह कार 250 से 310 किलोमीटर की रेंज देती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए से लेकर 11.99 लाख रुपए है।

Citroen EC3

यह 5 सीटर एसयूवी कार है। इस कार में 29.2 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 56.22 bhp क पावर जनरेटर करती है। यह कार पूरी चार्ज होने के बाद 320 किलोमीटर की रेंज देती है और इस कार की एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपए से लेकर 12.13 लाख रुपए है।

Tata Tigor EV

वर्तमान समय में Tata tigor EV एकमात्र इलेक्ट्रिक के सेडान कार है जो कि 20 लाख रुपए के अंदर मिल रही है। इस सेडान कार में 24 kWh की बैटरी दी गई है जोकि 73.75 बीएचपी का पावर और 114 nm का टार्क उत्पन्न उत्पन्न करता है। यह कार मात्र 58 मिनट में 10 से 80% तक बैटरी को चार्ज कर देती है, और फुल चार्ज होने पर यह कार 250 किलोमीटर का रेंज प्रदान करती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होकर 13.75 लाख रुपए तक जाती है।

Tata nexon EV Max

यह कार वर्तमान समय में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रॉनिक एसयूवी कार है। यह एक 5 सीटर एसयूवी कार है। इसमें 40.5 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 141.04 बीएचपी का पावर और 250nm का टार्क जनरेट करता है। एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद यह कार 453 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपए से शुरू होकर 18.99 लाख रुपए है।

Mahin#dra XUV 400 EV

यह एक 5 सीटर एसयूवी कार है और इसमें 39.4 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 147.51 bhp का पावर और 310nm का टार्क जनरेट करता है। एक बार फुली चार्ज हो जाने के बाद यह कार 375 किलोमीटर का एवरेज देती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए से शुरू होकर 18.99 लाख रुपए तक जाती है।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.