देश की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) है। वर्तमान समय में कंपनी की सबसे सस्ती और नई ईवी टाटा टियागो (Tiago EV) की जबरदस्त मांग चल रही है। इसी वजह से इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के द्वारा एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया गया है। Tata Tiago EV ने 10,000 यूनिट सेल कर के एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनने जा रही है। आइए Tata Tiago EV के बारे में जानते हैं विस्तृत जानकारी।

Tata Tiago EV ki 10,000 यूनिट्स की सेल

टाटा टियागो ईवी के द्वारा अपने लॉन्च के 4 महीने के अंदर 10,000 तक की सेल कर के एक नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया गया है। इसने माध्यम से अपनी कंपनी की नेक्सन ईवी (Nexon EV) को पिछाड़ते हुए 10,000 यूनिट सेल की जा चुकी हैं। यह कंपनी की सबसे तेज बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार कहलाई जा रही है।

इस मॉडल ने पाए 10,000 ऑर्डर,वो भी मात्रा 24 घंटो में

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के माध्यम से 10 अक्टूबर 2022 को टियागो ईवी (Tiago EV) के लिए बुकिंग ओपेन कर दी गई थी। पहले 24 घंटों के अन्दर इस मॉडल को 10,000 ऑर्डर मिलेथे। कार निर्माता कंपनी के द्वारा जनवरी 2023 में ग्राहकों के लिए Tiago EV की डिलीवरी शुरू कर दी गई थी।

टाटा का कहना है-

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ke जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि, Tiago EV के 1,200 से ज्यादा मालिक पहले ही अपनी कार को 3000km से ज्यादा चला चुके हैं, जबकि 600+ ग्राहकों ने अपने Tiago EV के साथ 4000km से अधिक की यात्रा की है। और जबकि, DC फास्ट चार्जर के साथ Tiago EV के मालिक लगभग 30 मिनट में 110 किमी. की रेंज को टॉप-अप कर सकते हैं। व्हीकल चार्जिंग का 90% होम-चार्जिंग सॉल्यूशंस के द्वारा किया जाता है, जो Tiago EV के साथ ही मिलते हैं।

टाटा टियागो ईवी के वैरिएंट और फीचर्स-

Tata Motors Tiago EV के वेरिएंट्स कुछ इस प्रकार हैं- XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech LUX. Tiago EV के टॉप-स्पेक XZ+ Tech LUX वैरिएंट में 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs, स्टार्ट/स्टॉप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश-बटन के साथ कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

टाटा टियागो ईवी की जबरदस्त पावरट्रेन डिटेल्स-

टाटा मोटर्स (Tata Motors) Tiago EV को 2 पावरट्रेन विकल्पों में लांच कर रही है। इसमें मिड रेंज मॉडल 19.2kWh बैटरी पैक के साथ और 24kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्ग रेंज वाला मॉडल मिल रहा है। मॉडिफाइड इंडियन टेस्ट साइकिल (MIDC) के अकॉर्डिंग, छोटा 19.2kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 250km की रेंज तक देता है, जबकि 24kWh बैटरी पैक 315km की रेंज देता है। Tiago EV के मीडियम रेंज वैरिएंट्स के द्वारा 61PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट होता है, जबकि लॉन्ग रेंज वैरिएंट्स के माध्यम से 75PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेशन होता है।

टियागो ईवी की कीमतें

आइए जानते हैं, टाटा टियागो ईवी की कीमतें-

XE की मीडियम रेंज (MR) 8.69 लाख रुपए है।

XT की मीडियम रेंज (MR) 9.29 लाख रुपए है, और लॉन्ग रेंज (LR) 10.24 लाख रुपए है।

XZ+ की लॉन्ग रेंज (LR) 11.04 लाख रुपए है।

XZ+ Tech LUX की लॉन्ग रेंज (LR)11.54 लाख रुपए है।

XZ+ (with 7.2kW charger) की लॉन्ग रेंज (LR) 11.54 लाख रुपए है।

XZ+ Tech LUX (with 7.2kW charger) की लॉन्ग रेंज 12.04 लाख रुपए है।