अभी हम लोग साल 2023 में आ चुके हैं। नए साल में अगर आप सोना चांदी या इसके बने गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि अगर आप सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अभी आपको सस्ता मिलने वाला है इसके बारे में आगे विस्तार से बात करते हैं।

मीडिया खबर के अनुसार आपको बता दे कि पिछले कई महीनों से सोने की कीमत में ₹501 प्रति 10 ग्राम की दर से तेजी और चांदी ₹270 प्रति किलो की दर से महंगी हुई है। इसके बावजूद भी सोना ₹1333 प्रति 10 ग्राम और चांदी 11888 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता खरीदने का मौका है।

 

बीते शुक्रवार को सोने-चांदी का रेट

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह में शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 को सोना ₹216 प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54867 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वही गुरुवार को सोना ₹80 प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54601 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। आपको बता दें शुक्रवार को चांदी ₹252 की तेजी के साथ 68092 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। वहीं गुरुवार को चांदी ₹8 प्रति किलो की दर से गिरकर ₹67840 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑल्टाइम 1333 रुपए और चांदी 11888 रुपए मिल रहा सस्ता 

आपको बता दे कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार है सोना हाई रेट से 1333 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है आपको बता दे कि अगस्त 2020 में सोना ऑल टाइम हाई बनाया था उस समय सोना ₹56200 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था जबकि चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12888 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता हुआ था चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर ₹79980 है। फिलहाल अभी खरमास का समय चल रहा है 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही शादी विवाह का सीजन शुरू हो जाता है ऐसे में आने वाले समय में सोने और चांदी के रेटों में बढ़ोतरी हो सकती है।

ऐसे पता करें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की तरफ से एक ऐप बनाया गया है। जिसका नाम बी आई एस है, इस ऐप की मदद से सोने की शुद्धता का जांच कर सकते हैं यही नहीं इसके अलावा इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट सोना होता है सबसे शुद्ध

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है लेकिन 24 कैरेट सोने से गहने नहीं बनाए जाते हैं। क्योंकि 24 कैरेट सोना बहुत ही मुलायम होता है। इसलिए 22 कैरट सोना का उपयोग गहने बनाने के लिए किया जाता है। जेवर बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने में 99.9 फ़ीसदी शुद्धता होता है जबकि 22 कैरेट सोना में 91 फ़ीसदी की शुद्धता होती है।

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.