यह सभी बैंक वरिष्ठ नागरिको को FD पर दे रहे है तगड़ा ब्याज, यहाँ जानिए सभी बैंको की ब्याज दरें

लगभग सभी बैंक बाकि लोगो के मुकाबले वरिष्ठ नागरिको को FD पर ज्यादा ब्याज देते है। वरिष्ठ नागरिको के द्वारा फिक्स्ड डिपॉज़िट को पसंद किया जाता है क्युकी यह  कम रिस्क के साथ आय का बेहतर बिकल्प के रूप में देखा जाता है। आपको बता दें कि महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI रेपो रेट में लगातार बढ़ोत्तरी कर रहा है जिसके वजह से बैंक लोन को महंगा कर रहा है और FD पर ब्याज दरें भी बढ़ा रहा है। अगर 5 साल की अवधि के लिए अधिक ब्याज देने वाले सरकारी बैंक को की तरफ देखा जाए तो कई ऐसे बैंक है जो 7 फ़ीसदी तक सालाना का रिटर्न दे रहे हैं। आइये जानते है-

FD

बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें 

हमारी लिस्ट में सबसे पहले जो सरकारी बैंक है वो बैंक ऑफ इंडिया है जो वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 6.75 फ़ीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। बता दें कि 3 साल की अवधि पर 6.25% और 1 साल के अवधि पर 6.70 फ़ीसदी ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 

वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा 6.90 फ़ीसदी की दर से सालाना ब्याज दे रहा है, 3 साल की अवधि के लिए 7.25%और वही 1 साल की अवधि के लिए 7.25% भी ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5 साल के अवधी पर 6.25 परसेंट, 3 साल की अवधि के लिए 6.50 परसेंट और 1 साल के अवधि के लिए 6.65 पर्सेंट सालाना ब्याज दे रहा है।

इंडियन बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें

इंडियन बैंक 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपाजिट वरिष्ठ नागरिकों को 7 परसेंट का सालाना ब्याज दर, 3 साल के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 6.75 पर्सेंट और 1 साल के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 6.60 परसेंट का सालाना ब्याज दर दे रहा है।

केनरा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 

वरिष्ठ नागरिकों को केनरा बैंक 5 साल और 3 साल की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 परसेंट का सालाना ब्याज दर दे रहा है जबकि 1 साल की अवधि के लिए 7.25 फ़ीसदी ब्याज दे रहा है।

Leave a Comment