RBI ने बढ़ाया रेपो रेट अब ₹555 प्रति महीना बढ़ेगा भार, जनिए आम लोगों पर क्या होगा इसका असर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आम लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है, मिली ताजा जानकारी के अनुसार आरबीआई ने रेपो रेट के ब्याज दरो मेन बढ़ावा किया है, जिसका असर लोन की ईएमआई पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आरबीआई के द्वारा बढ़ाए गए रेपो रेट से आप पर क्या असर पड़ेगा।

क्या है रेपो रेट पहले जनिए ?

रेपो रेट वह दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक धन की कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को लोन देता है मुद्रास्फीति को नियंत्रण करने के लिए मौद्रिक अधिकारियों के द्वारा रेपो दर का उपयोग किया जता है।

 

RBI ने बढ़ाया दर

आरबीआई के द्वारा बढ़ाए गए रेपो रेट का असर अगले साल से आपके एमआई पर पड़ना शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई ने 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है, रिकॉर्ड की बात की जाए तो अब तक पिछले 8 महीने में रेपो रेट 4 फीसद से बढ़कर 6.25 फ़ीसद हो गया है। आइए जाने की बढ़े हुए रेपो रेट का असर आपके EMI पर कितना और किस प्रकार पड़ने वाला है।

 

उदाहरण

उदाहरण के तौर पर अगर आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 25 लाख का होम लोन लिया है। आपने 20 साल की अवधी के लिए लोन लिया है तो आपका EMI लगभग 21,538 रुपया चुकाना पड़ रहा है। फ़िलहाल ब्याज की दर 8.40 फ़ीसद के अनुसार, लेकिन रिपोर्ट बढ़ने की वजह से यह ब्याज दर 8.40 के बदले 8.75 फीसद हो जाएगा।

 

क्या होगा असर

रेपो रेट के बढ़ने का असर ब्याज पर पड़ेगा 8.40 फीसद के बदले 8.75 फीसद ब्याज होने से जो EMI 21,538 रुपया था वह बढ़कर, 22,093 रुपया हो जाएगा। इसका अर्थ है कि प्रति महीने आपको ₹555 अधिक देना होगा, ऐसे में चलाना बात की जाए तो कुल EMI मे लगभग ₹6660 की बढ़ोतरी हो जाएगी।

 

निजी बैंक भी बढ़ाएँगे रेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले के बाद प्राइवेट और सरकारी सेक्टर एवं फाइनेंस कंपनी जो कि आम लोगों को छोटे-छोटे होम लोन मुहैया कराती है वह भी अपने ब्याज दरों में इजाफा करेंगे, जिसका असर मौजूदा ग्राहकों के ईएमआई पर पड़ेगा।

Leave a Comment