देश में अभी तक 7 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि एक और बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल के हावड़ा की दूरी अब 5 घंटे में तय किया जा सकेगा। वर्ष 2023 में ही बन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की तैयारी है।
रांची और हावड़ा के बिच की दुरी 4 घंटे 55 मिनट में होगा पुरा
रांची और हावड़ा के बीच की दूरी 419 किलोमीटर है जल्द ही इस दोनों राज्यों के स्टेशनों की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सिर्फ 4 घंटे 55 मिनट में पूरा कर लिया जा सकेगा। फिलहाल इन दोनों जगहों की दूरी तय करने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। अगर सब कुछ सही रहा तो रांची हावड़ा के बीच इसी वर्ष वंदे भारत ट्रेन यानी ट्रेन-18 का संचालन शुरू हो जाएगा।
देश के 40 रूटो पर ट्रेन-18 चलाने की है तैयारी
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को एक प्रस्ताव भेजा था इस प्रस्ताव को लेकर मुख्यालय से लेकर रांची रेल डिवीजन और रेल मंत्रालय तैयारी में लगा हुआ है। मिली खबर के अनुसार रेल मंत्रालय देश के 40 रूटो पर ट्रेन-18 चलाने की तैयारी में है जिसमे रांची और हावड़ा ट्रेन को शामिल किया गया है। इन दो जगहों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यात्रियों का समय बचेगा।
अधिकतम स्पीड 130 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आधुनिक तकनीक से लैस है, इन ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है। अन्य ट्रेनों के अपेक्षा वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त सुविधाएं मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें 180 डिग्री मूविंग चेयर, वाईफाई सिस्टम, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, वेक्यूम टॉयलेट, सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, सीट के नीचे रेड लाइन, विकलांग यात्रियों को उतरने और चढ़ने के लिए व्हीलचेयर की सुविधा मिलती है।