पूरे देश में गुरुवार 30 मार्च को देशवासी धूमधाम से रामनवमी का त्योहार मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक भक्त दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक ट्वीट आया है। उन्होंने दो मासूम बच्चों का वीडियो एक पोस्ट किया है और लिखा है कि ” ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। आइये देखते है क्या है वीडियो में।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि 2 मासूम बच्चे ” ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की” कितनी मासूम अंदाज में और भक्ति में गाते नजर आ रहे हैं। लव-कुश के जैसे दिखाई दे रहे है यह दोनों मासूम बच्चे, इस वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है और इसे काफी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि- अद्भुत सुंदर तस्वीर, लव कुश की। दूसरे यूजर ने लीखा कि- इन बच्चो ने दिल जित लिया।

यहाँ देखिये वीडियो

Rajan Sharma

Our motive to spread genuine and verified news of all over India.