हमारे पूरे देश में अब वंदे भारत ट्रेन सभी के लिए बहुत ही आकर्षण और खास विषय बन गया है। तीन वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात बिहार को मिल चुका है। लोगों के मन में बहुत ही उत्सुकता और इंतजार है कि यह ट्रेन पटरी पर कब से दौड़ना स्टार्ट करेगी और लोग इस में सफर कर पाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार की राजधानी पटना से लेकर झारखंड की राजधानी रांची के बीच तक दौड़ती दिखाई पड़ेगी। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि वंदे भारत ट्रेन का किराया कितना होगा।

वंदे भारत ट्रेन की स्पीड –

18 बोगी के साथ यह वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के बीच चलेगी ट्रेन की अधिकतर बोगियां एसी वाली होंगी। अगर हम स्पीड की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रहेगी। अगर हम वर्तमान समय को देखें तो पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। रेलवे ट्रैक को वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए तैयार और दुरुस्त किया जा रहा है।

पटना रांची वंदे भारत ट्रेन किराया-

यह जानकारी पहली बार सामने आई है कि कितना रहेगा वंदे भारत ट्रेन जो कि पटना से रांची के बीच चलेगी उसका किराया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार से झारखंड के बीच चलने वाली इस पहेली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया जनशताब्दी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार के किराए से थोड़ा अधिक रहेगा। और एक मीडिया पोर्टल के अकॉर्डिंग, दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने किराए की बात करते हुए यह बताया है।

चेयर कार व एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया-

पटना रांची के बीच अभी जन शताब्दी के एसी चेयर कार का किराया ₹650 रखा गया है। अगर हम देखें तो अभी वर्तमान में एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार के किराए से लगभग 2 गुना है। भारतीय रेलवे के द्वारा पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का किराया बहुत जल्द आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

तेजी से चल रहा है काम

जी हां, आपको बताना चाहेंगे यह ट्रेन वाया गया (Patna to Ranchi Vande Bharat route) चल सकती है। और पटना के राजेंद्र नगर जंक्शन पर इस ट्रेन को बढ़ाने के लिए अलग तरह की तैयारियां चल रही हैं। ओवरहेड वायर लगाने का कार्य यहां के कोचिंग कॉन्प्लेक्स के पिन नंबर 5 में बहुत तेजी से चल रहा। इस ओवरहेड वायर को बिजली से कनेक्ट किया जाएगा। जिससे कि ट्रेन को अपने आखिरी गंतव्य तक पहुंचने के बाद यार्ड तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो। इस गाड़ी का मेंटेनेंस कार्य रांची से पटना पहुंचने के बाद यहीं पर किया जाएगा।

Kush Singh

I write and review news over Kanpuriya News. My focus is to bring people near positive and genuine news only.