इन रूटों पर दौड़ेगी, देश की आठवीं वन्दे भारत ट्रेन, 15 जनवरी को PM दिखाएंगे हरी झंडी

भारतीय रेलवे पूरे देश में धीरे-धीरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क बढ़ा रहा है यात्रियों की सुविधा के लिए अभी तक देश में 7 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। जल्द ही देश को आठवीं वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। लंबी दूरी के यात्रा में यात्री आराम से यात्रा कर सकेंगे। आठवीं वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आ रही है आइए जानते हैं।

आठवीं वन्दे भारत ट्रेन
आठवीं वन्दे भारत ट्रेन

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी आठवीं वन्दे भारत ट्रेन 

मीडिया खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। आपको बता दें कि यह ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों तरफ से राजमुंद्री, विजयवाड़ा और वरंगल स्टेशन पर रुकेगी। सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी वंदे भारत ट्रेन लगभग 8 घंटे में तय करेगी।

इन रूटों पर पहले से चल रही है वंदे भारत ट्रेन

हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी

मुंबई- गांधीनगर

वाराणसी- दिल्ली

बिलासपुर- नागपुर

नई दिल्ली- वैष्णो देवी

दिल्ली- अंदौरा

मैसूर- चेन्नई

Leave a Comment