एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बहुत अलग है रियल लाइफ की लव स्टोरी, फिल्म में नहीं दिखया गया है यह सच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट जगत में बड़े अदब से लिया जाता है। इन्हें कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। धोनी और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है, क्योंकि उनकी बायोपिक बॉलीवुड फिल्म “धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में दिखाया गया था। हालांकि फिल्म में जो लव स्टोरी दिखाया गया है वह रियल लाइफ से जमीन आसमान का फर्क है। धोनी और साक्षी के बारे में बहुत सारे फैक्ट है जो फिल्म में नहीं दिखाया गया है, तो चलिए हम इस आर्टिकल में आपको बताते हैं।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

एक दूसरे को बचपन से जानते थे 

मीडिया खबर के अनुसार, आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते, दोनों के पिता रांची के मेकॉन में एक साथ काम करते थे यही नहीं दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ने भी गए थे। कुछ समय के बाद साक्षी का परिवार रांची को छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गया था।

धोनी और साक्षी की मुलाकात

रिपोर्ट के अनुसार धोनी और साक्षी की मुलाकात लगभग 10 साल बाद साल 2007 में कोलकाता में हुआ। उस दौरान टीम इंडिया कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरा हुआ था। बता दे कि साक्षी उसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थी जहां पर दोनों की मुलाकात हुई। साक्षी के मैनेजर ने धोनी से मुलाकात करवाया था। क्योंकि साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता साक्षी के अच्छे दोस्त थे। मुलाकात के बाद मार्च 2008 में डेटिंग करना शुरू कर दिया था। मुंबई में धोनी की बर्थडे पार्टी में है उसी साल साक्षी पार्टी में शामिल हुई थी।

ऐसे हुई थी दोनों की दोस्ती 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होटल के मैनेजर से साक्षी का नंबर मांग कर साक्षी को मैसेज किया, लेकिन साक्षी को यकीन करना मुश्किल था की एक बड़ा क्रिकेटर जिसका नाम महेंद्र सिंह धोनी है वह उन्हें मैसेज कर रहा है।

धोनी और साक्षी की शादी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की धीरे-धीरे दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। कई सालो के रिलेशनशिप के बाद साल 2010 में धोनी और साक्षी ने अग्नि को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए। साल 2015 में उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम जीवा रखा है।

Leave a Comment